फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rajeev Shukla becomes President of Collectorate Ministerial Employees Association for the second consecutive time

Sonebhadra News: राजीव शुक्ला लगातार दूसरी बार बने कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष

Thu, 13 Feb 2025 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Rajeev Shukla becomes President of Collectorate Ministerial Employees Association for the second consecutive time
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ शाखा सोनभद्र की नई कार्यकारिणी का चुनाव बृहस्पतिवार को हुआ। अध्यक्ष पद पर राजीव शुक्ल तीन मतों से जीत दर्ज कर लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

डिप्टी कलेक्टर प्रमोद कुमार तिवारी और ई डिस्टि्रक्ट मैनेजर दिव्यतोष मिश्र की देखरेख में शाम 4 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। कुल 53 मतदाताओं में से 51 ने वोट दिए। दो मतदाता अनुपस्थित रहे। इसके बाद मतगणना कराई गई। अध्यक्ष पद पर भगवान सिंह को 24 और राजीव कुमार शुक्ल को 27 मत प्राप्त हुए। कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों में अनंत राम मंत्री, छविंद्र नाथ सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अतुल कुमार मालवीय उपाध्यक्ष, हरीश कुमार संयुक्त मंत्री, अतुल कुमार दुबे संगठन मंत्री, खुशबू शर्मा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंत्री पद पर निर्विरोध चुने गए। कोषाध्यक्ष एवं संप्रेक्षक के लिए कोई भी आवेदन नहीं आया। डिप्टी कलेक्टर प्रमोद कुमार तिवारी ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई दी। कार्यकारिणी के संरक्षक रामलाल, शुभम रस्तोगी व विकास चौरसिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed