फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Raised the issue of the protection of traders

व्यापारियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया

Wed, 24 Jun 2015 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Wed, 24 Jun 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
Raised the issue of the protection of traders
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का सम्मेलन बुधवार को राबर्ट्सगंज के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में हुआ। इसमें व्यापारियों की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठा। प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने यूपी के मुख्यमंत्री के जमकर कसीदे पढ़े। उन्हें व्यापारियों का हितैषी करार दिया और प्रदेश सरकार की ओर से तीन सौ रुपये तक के सभी प्रकार के जूते-चप्पल के करमुक्त किये जाने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार भी जताया।
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि व्यापार मंडल ने व्यापारियों के जानमाल, छिनैती, डकैती, लूट, आगजनी, सेंधमारी की सुरक्षा के लिए लीड्स इंश्योरेंस बोकर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रयास से टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी से अनुबंध करके व्यापारियों के हित में व्यापारी सुरक्षा बीमा योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत सबसे कम प्रीमियम पर व्यापारियों का बीमा किया जाएगा। कहा कि वैट विभाग की ओर से ई-संचरण व्यवस्था एक जून से लागू की गई है।
विज्ञापन


 यह व्यवस्था 50 लाख वार्षिक टर्नओवर के ऊपर वाले व्यापारियों पर लागू होगी। कहा कि प्रदेश सरकार से जिन व्यापारियों को दो करोड़ का वार्षिक टर्नओवर है उन पर ई-संचरण व्यवस्था लागू की जाए। कहा कि केंद्र सरकार 20 से 30 प्रतिशत के बीच जीएसटी की दरें लगाने जा रही है। कहा कि केंद्रीय और प्रांतीय अलग-अलग जीएसटी लगाई गई तो यूपी के व्यापारी उसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नही करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा समाप्त होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल और महामंत्री रमेश अग्रहरि ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने तीन सौ रुपये तक के ोसभी प्रकार के जूते-चप्पलों को कर मुक्त ने कर दिया है। सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल जैन, जिलाध्यक्ष रतनलाल गर्ग, हरिश अग्रवाल, मिठाई लाल सोनी, रमाकांत शुक्ल, नवल वाजपेयी, संदीप खेतान मौजूद रहे। संचालन विमल जालान ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed