फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rain water on roads

घरों में घुसा पानी, सड़कों पर फिसलन

Tue, 25 Jul 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Tue, 25 Jul 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
Rain water on roads
बारिश से शहर की सड़कों पर जलभराव
  पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। इससे चारो ओर जल ही जल नजर आ रहा है। मंगलवार को भी सुबह से कई बार रुक-रुक कर पानी बरसा। दोपहर में करीब एक घंटे मूसलाधार बारिश हुई। इससे जनजीवन प्रभावित हो गया। पास में ही इमरती कालोनी के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर करीब घुटने भर पानी भर गया है।
विज्ञापन



कुछ दिन पूर्व भी ऐसा ही हाल हुआ था जिस पर सदर विधायक भूपेश चौबे और डीएम पीके उपाध्याय ने मौके का निरीक्षण कर जल निकासी कराने का निर्देश दिया था लेकिन फिर स्थिति जस की तस हो गई।
विज्ञापन


 राबर्ट्सगंज के ही धर्माशाला रोड पर पानी भर गया है। नई बस्ती में कई लोगों के घरों में पानी घुस जाने से लोग परेशान हैं। कुछ लोगों के अनाज आदि भी बर्बाद हो गए हैं। इसी बस्ती में स्थित एक मजार के आसपास का पूरा इलाका पानी से भर गया है और लोग घुटने भर पानी से होकर आने-जाने के लिए बाध्य हैं। उधर ग्रामीण इलाकों में भी बारिश से सड़कें कीचड़युक्त और फिसलन भरी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 खलियारीः नगवां ब्लॉक का खलियारी बाजार कीचड़युक्त हो गया है। बाजार में सड़क के दोनों ओर बनी नालियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं और गंदा पानी भी सड़क पर आ रहा। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही। गंदा पानी लोगों के घरों में भी घुस रहा है, इससे लोगों में असंतोष है। लोगों का कहना है कि बाजार के दुर्ब्यवस्था के बारे में उच्चाधिकारियों को कई बार जानकारी दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे बाजार भी प्रभावित हो रहा है।


क्षेत्र के संतोष कनौजिया, रमेश सिंह यादव, अरुण कुमार जायसवाल, तिमाकु, अरुण वर्मा, दिलीप, सूचित का कहना है कि बाजार के दोनों तरफ बनी पक्की नाली ध्वस्त होने के कारण गंदा पानी सड़क पर से बह रहा है। पूर्व में विधायक अविनाश कुशवाहा और भाजपा सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने लोगों को आश्वासन दिया था कि बाजार में जल्द नाली का निर्माण करा दिया जाएगा ताकि गंदा पानी सड़क पर न बहे लेकिन उनके वादे अब तक पूरे नहीं हुए।

उध्‍ार, जिलाधिकारी पीके उपाध्याय ने जल निगम के अधिशासी अभियंता और नगर पालिका राबर्ट्सगंज के अधिशासी अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है। यह कार्रवाई उन्होंने राबर्ट्सगंज नगर में जल निगम से पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क को दुरुस्त न करने पर की है। समाज कल्याण निर्माण निगम के खिलाफ भी शासन में पत्र लिखने का निर्देश दिया है।डीएम ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निर्माण, निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की।


उन्होंने कहा कि राबर्ट्सगंज नगर में जल निगम से पाइप लाइन बिछाने के लिए की गई रोड की खुदाई के बाद अब तक मरम्मत न करना आपत्तिजनक है। जल निगम की लापरवाही पूर्ण रोड की खुदाई से लोगों को दिक्कत हो रही है। जल निगम अपने करतूतों में सुधार लायें। डीएम ने समाज कल्याण निर्माण निगम द्वारा कम स्टाफ व संसाधन होने के बावजूद जिले में अधिक कार्यों को लेने और कामों को समय से पूरा न करने पर नाराजगी व्यक्त की।



कहा, समाज कल्याण निर्माण निगम के खिलाफ प्रमुख सचिव, यूपी शासन को पत्राचार किया जाए। उन्होंने कहा कि राजकीय निर्माण निगम, पैकफेड, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, आरईएस, अपने-अपने निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करें। कार्यदायी संस्थाएं निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ ही समयबद्धता का भी ध्यान रखें। बन रहे सर्किट हाउस के कार्य में तेजी लाने और जो कार्य पूरे हो जाय, उनकी सूची सीडीओ को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में एसपी आरपी सिंह, सीडीओ रामाश्रय, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी हरिशंकर गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed