फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rain brought relief from humidity, maximum temperature was 30.4 degrees

Sonebhadra News: बारिश ने दिलाई उमस से राहत, 30.4 डिग्री रहा अधिकतम तापमान

Sun, 29 Jun 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Rain brought relief from humidity, maximum temperature was 30.4 degrees
मौसम शनिवार को खुशनुमा रहा। दिन भर बादल छाए रहे। इसके चलते कुछ देर के लिए उमस भी रही। दोपहर बाद बारिश ने उमस से राहत दिलाई। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 30.4 रहा। उधर, सड़कों पर जलभराव ने आम लोगों की फजीहत बढ़ाई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर में ढाई घंटे की जोरदार बारिश हुई थी। इसके चलते नगर की सड़कें जलमग्न हो गईं। कई दुकानों में भी पानी घुस गया। बरसात का असर देर शाम तक बना रहा। शनिवार को सुबह हल्की धूप निकली।
विज्ञापन

इससे उमस में इजाफा हुआ। इसके बादल छाने और दोपहर बाद बारिश ने उमस को धो दिया। हल्की बरसात से लोगों ने काफी राहत महसूस की। नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बारिश के बाद सड़कों पर आवागमन दूभर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह गड्ढों में पानी भरने से दुश्वारियां उठानी पड़ रही हैं। उधर, खेती-किसानी के लिए मौसम काफी अनुकूल माना जा रहा है। मौसम का साथ मिलने से किसान भी सारे काम छोड़कर धान की नर्सरी डालने और रोपाई के लिए खेत तैयार करने में जुट गए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह शु्क्रवार के तापमान 32.2 से करीब दो डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed