फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rain brought relief after the humid summer

Sonebhadra News: उमसभरी गर्मी के बाद राहत की बारिश, सड़क पर जलभराव ने खोली निकासी की पोल

Mon, 16 Jun 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Rain brought relief after the humid summer
उमसभरी गर्मी से बेहाल लोगों के लिए सोमवार का दिन राहत भरा रहा। आसमान में सुबह से छाए बादलों ने दोपहर बाद अच्छी बरसात की। करीब एक घंटे की बारिश ने जहां गर्मी से राहत पहुंचाई तो नगर के जलनिकासी व्यवस्था की भी पोल खोल दी।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज का बाइपास रोड पानी से लबालब हो गया। नालियाें के ओवरफ्लो करने से गंदा पानी के सड़क पर आने से राहगीरों को आवागमन में जलालत झेलनी पड़ी।
पूर्वानुमान की तरह ही रविवार से मौसम के रुख में बदलाव आया है। देर शाम जिले के कई कई क्षेत्रों में तेज आंधी व बारिश हुई थी। रात करीब नौ बजे रॉबर्ट्सगंज नगर में भी बूंदाबादी हुई। इसके बाद से ही तापमान में गिरावट आई थी।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह से बादलों की आवाजाही बनी रही। ठंडी हवाएं शरीर को राहत पहुंचा रही थी। दोपहर ढाई बजे के बाद बारिश शुरू हुई। करीब एक घंटे तक हुई तेज बरसात से सड़कों पानी लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चंडी होटल से धर्मशाला चौक तक नाले का पानी ओवरफ्लो कर सड़क की दोनों पटरियों पर आ गया। धर्मशाला चौराहे से सांई चौक की तरफ भी सड़क पर पानी लगने से राहगीरों को काफी दुश्वारी झेलनी पड़ी।
नाली के गंदे पानी के बीच से लोग नाक-भौं सिकोड़ते हुए आवागमन करते नजर आए। लोगों का कहना था कि पहली बरसात में ही नगर के जलनिकासी का यह हाल है तो आगे का क्या होगा।
रेणुसागर: अनपरा परिक्षेत्र में कुछ दिनों से बढ़ते तापमान में लोग गर्मी से परेशान व बेहाल हैं। सोमवार को दोपहर बाद तेज धूप होने के साथ अचानक से बादल बरस पड़े। करीब आधे घंटे तक जमकर बारिश हुई। हालांकि इससे उसम से कोई खास राहत नहीं मिली।
---
बढ़ौली चौराहे पर सिर्फ बूंदाबादी
सोमवार को महज कुछ मीटर की दूरी पर मौसम के दो रूप दिखे। हिंदुआरी, बिच्छी से नगर के धर्मशाला चौक तक करीब एक घंटे तक अच्छी बरसात से सड़क पर पानी लगा रहा तो दूसरी ओर महज 500 मीटर दूरी पर बढ़ौली चौराहा, सिविल लाइन मार्ग पर सिर्फ बूंदाबादी ही हुई। बढ़ौली से धर्मशाला की तरफ जाने वाले लोग सड़क पर अचानक जलभराव देख सकते में थे।

----
तीन डिग्री लुढ़का दिन का पारा, रात में जस का तस
बादल और बारिश के बीच दिन के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि सोमवार को करीब तीन डिग्री लुढ़ककर 38.6 डिग्री पर आ गया। रात के वक्त लिए जाने वाले न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। यह सोमवार को भी 30.5 डिग्री पर बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed