फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Railway will not do any construction till consolidation is complete

Sonebhadra News: चकबंदी पूरा होने तक रेलवे नहीं कराएगा कोई निर्माण

Wed, 04 Jun 2025 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Railway will not do any construction till consolidation is complete
सलखन। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत मारकुंडी में चकबंदी सर्वे के दौरान रेलवे की ओर से कराए जा रहे कार्यों पर बुधवार को रोक लगा दी गई। ग्रामीणों की रेलवे व चकबंदी अधिकारियों के साथ हुई बैठक में चकबंदी प्रक्रिया पूरी होने तक किसी तरह का कार्य न कराने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

इस मामले में ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव ने मंगलवार को गांव के किसानों को साथ लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा था। रेलवे पर चकबंदी प्रक्रिया के दौरान ही बिना तरमीम व पड़ताल जमीनों पर स्थाई निर्माण करने का आरोप लगाया था। डीएम के निर्देश पर बुधवार को ग्राम में राजस्व, चकबंदी व रेलवे के आला अधिकारी पहुंचे। चकबंदी विभाग के अधिकारियों ने रेलवे के हस्तलेखीय अभिलेखों की जगह अन्य पुख्ता अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा। सभी पक्षों की सहमति से निर्णय लिया गया कि जब तक गांव में चकबंदी प्रक्रिया के तहत तरमीम व पड़ताल का कार्य पूर्ण नहीं कर लिया जाता, तब तक रेलवे कोई स्थाई निर्माण नहीं करेगा। इस मौके पर राजस्व, चकबंदी व रेलवे विभाग के साथ ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव, संतलाल यादव, सुखनंदन पाल, विजयी शर्मा, सुखराज धोबी, सिद्धार्थ विश्वकर्मा, भूषन यादव, त्रिलोकी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed