फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Railway station building being made of substandard bricks

घटिया ईंटों से बन रहा रेलवे स्टेशन का भवन

Wed, 04 Aug 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Railway station building being made of substandard bricks
सोनभद्र। सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर नए भवन के निर्माण में घटिया ईंटों का इस्तेमाल हो रहा है। प्लेटफार्म नंबर एक पर चल रहे भवन निर्माण में दोयम दर्जे की ईंट के साथ अन्य सामग्री भी गुणवत्ताहीन लगाई जा रही है। बुधवार को इसकी शिकायत हुई तो मौके पर पहुंचे आईओडब्लू ने काम बंद कराते हुए घटिया ईंटों को वापस करा दिया। मजदूर भी लौटा दिए गए। हालांकि तब तक हजारों ईंट का इस्तेमाल भवन निर्माण में हो चुका है। रेलवे स्टेशन का नाम राबर्ट्सगंज से सोनभद्र तो कर दिया गया लेकिन अब भी पुराने भवन में ही काम हो रहा है। जर्जर हो चुके पुराने भवन की जगह नए भवन का निर्माण हो रहा है। रेलवे विस्तारीकरण योजना के तहत प्लेटफार्म नंबर एक पर चल रहे इस कार्य में मानकों की अनदेखी हो रही है। इसकी सुध लेने के लिए मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं रहते। कार्य कर रहे मजदूरों ने बताया कि अब तक भवन निर्माण में घटिया ईंटों का इस्तेमाल किया गया है। रेलवे के अफसर सब जानते हैं, लेकिन मौन साधे रहते हैं।
विज्ञापन

जो ईंटे चुनवाई जा चुकी हैं, वह सब उच्च क्वालिटी की हैं। आज मेरे देखने में जो ईंटे आई थीं उसकी क्वालिटी खराब होने के कारण उसे तुरंत वापस करा दिया गया। मजदूरों को भी कार्य से लौटाया गया। ठेकेदार को हिदायत दी गई है। -एसके सिंह, आईओडब्ल्यू अधिकारी रेलवे।
विज्ञापन

स्टेशन पर गगन की ऊंचाई को छूता राष्ट्रीय ध्वज
रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए स्तंभ का निर्माण कराया गया है। यह स्तंभ लगभग 80 फीट की ऊंचाई की है जिस पर शान से राष्ट्रीय ध्वज आकाश की ऊंचाइयों को छू रहा है। अभी इस ध्वज का लोकार्पण नहीं हुआ है। आगामी 15 अगस्त को लोकार्पण की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed