फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Railway Safety Commissioner inspects doubling

दोहरीकरण का रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने किया निरीक्षण

Fri, 09 Apr 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Railway Safety Commissioner inspects doubling
ओबरा। धनवाद रेल मंडल के चोपन सिंगरौली रेलमार्ग पर फफराकुंड से मगरदहा के बीच हुए दोहरीकरण का शुक्रवार को रेलवे सुरक्षा आयुक्त एमए चौधरी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पहलुओं की बारीकी से जांच की। फफराकुंड से मगरदहा तक करीब आठ किमी की रेल लाइन है। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत पनारी फफराकुंड में अपना दल एस के प्रदेश सचिव रविंद्र सिंह यादव ने निरीक्षण टीम में शामिल मंडल रेल प्रबंधक आशीष बंसल को कड़िया गांव में रेलवे क्रॉसिंग के लिए ज्ञापन सौंपा। बताया कि ओबरा डैम से मगरदाहा के बीच एक भी रेलवे क्रॉसिंग नहीं बनाई गई है जिसके वजह से यहां जितने भी पथिक इस रास्ते से गुजरते हैं सभी के लिए भीषण समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण रेलवे लाइन पार करते हैं जिससे कभी भी ट्रेन अचानक आ जाने से बड़ी दुर्घटना हो सकता है। कहा कि यदि रेलवे क्रॉसिंग नहीं बनाई गई तो हम सभी लोग पुन: रेल मंत्रालय को पत्र के माध्यम से अवगत कराएंगे। यदि कार्यवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से अवधेश यादव, पिंटू प्रजापति, रमेश केसरी, गम्मू यादव, रामसूरत प्रजापति, अभिषेक पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed