{"_id":"56f571fb4f1c1b827df14d25","slug":"rabrtsganj-the-water-crisis-deepens-anger","type":"story","status":"publish","title_hn":"राबर्ट्सगंज में गहराया पेयजल संकट, गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राबर्ट्सगंज में गहराया पेयजल संकट, गुस्सा
ब्यूरो,अमर उजाला/सोनभद्र
Updated Fri, 25 Mar 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज के कांशीराम शहरी आवास में पानी की मांग को लेकर शुक्रवार को प्रदर्शन करते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भेलाही बंधी के सूखने से राबर्ट्सगंज नगर में पेयजल का संकट गहरा गया है। नगर वासियों को प्रतिदिन 25 हजार लीटर के सापेक्ष महज 12 हजार लीटर पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे कई मोहल्लों में पानी को लेकर हाय तौबा मची है।
नगर पालिका के आंकड़ों में राबर्ट्सगंज नगर की आबादी 36 हजार दर्ज है मगर नगर की आबादी करीब सवा लाख से अधिक पहुंच गई है। आबादी के अनुसार प्रतिदिन कम से कम 25 हजार लीटर पानी की जरूरत है। लेकिन वर्तमान में आठ टैंकर और बिजौली व हिंदुआरी पंप हाउस से लगभग 12 हजार लीटर पानी की आपूर्ति हो रही है।
दोनों पंप हाउस से सुबह सात से आठ बजे तक पानी की आपूर्ति की जा रही है। दूसरे तल पर पानी चढ़ाने के लिए अधिकांश लोग टुल्लू का प्रयोग करते है, ऐसे में आसपास के लोगों के टोटी से पानी निकलना बंद हो जाता है। इसको लेकर अक्सर विवाद की नौबत उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता कहते हैं कि भेलाही बंधी में पानी न होने के कारण समस्या उत्पन्न हुई है। कहा कि डीएम को बढ़ौली-कुसाही पाइप पेयजल योजना से नगर में पेयजलापूर्ति के लिए पत्राचार किया गया है।