फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Quarantine 97 people were sent by roadways bus to Bihar

क्वारंटीन 97 लोगों को रोडवेज बस से भेजा गया बिहार

Tue, 05 May 2020 05:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
Quarantine 97 people were sent by roadways bus to Bihar
विंढमगंज। थाना क्षेत्र के झारखंड सीमा पर करीब 14 दिन पूर्व ट्रक में पकड़े गए 95 मजदूरों को मंगलवार को क्वारंटीन अवधि पूर्ण होने पर छोड़ दिया गया। उन्हें भारतीय इंटर कालेज में क्वारंटीन किया गया था। सीओ संजय वर्मा की देखरेख में मंगलवार को इन सभी मजदूरों को रोडवेज बस से उनके राज्य बिहार के लिए रवाना कर दिया गया। उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराने और राशन किट वितरित करने के बाद उन्हें रवाना किया गया।
विज्ञापन

19 अप्रैल को 12 चक्का ट्रक में 95 मजदूरों को झारखंड बार्डर पर तैनात पुलिस कर्मियों ने पकड़ा था। उनके साथ चालक और खलासी भी पकड़े गए थे। सभी को भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था। इन सभी को मंगलवार को छोड़ दिया गया। यहां दुद्धी क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा ने क्वारंटीन में रह रहे मजदूरों को कोरोना महामारी के दौरान अपने आप को घर पर जाने के बाद भी 14 दिन तक घर के सदस्यों के साथ मेल मिलाप नहीं करेंगे। जिस तरह आप लोगों यहां पर रहकर 17 दिन एकांतवास की तरह बिताया है, उसी प्रकार से अपने अपने घर पर जाकर बितायेंगे। इस दौरान तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा, थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, दुद्धी एडीओ कॉपरेटिव सतेश सिंह, लेखपाल खरपतू मौर्य, हरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान पवन कुमार रजक, सचिव राघवेंद्र सिंह के मौजूदगी में तीन बसों पर सवार कराकर बिहार राज्य के जिला बांका, मुंगेर, वैशाली, जमुई के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed