फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Providing education to children through Mohalla class

मोहल्ला क्लास के जरिए बच्चों को दे रहे शिक्षा

Wed, 11 Aug 2021 07:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
Providing education to children through Mohalla class
सोनभद्र के विकास खंड म्योरपुर के न्याय पंचायत जरहां अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय पुनर्वास प्रथम बीजपुर की प्रधानाध्यापक आशा रानी के नेतृत्व में शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा मोहल्ला क्लास का संचालन किया जा रहा है। ा गली मोहल्ले में जाकर बच्चों को एकत्रित करके उनकी कक्षानुसार कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला क्लास के अंतर्गत शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा बच्चों को गणित विज्ञान हिंदी अंग्रेजी समेत सभी प्रमुख विषयों की शिक्षा प्रदान की जा रही है। कोरोना महामारी की वजह से लंबे समय से विद्यालय नहीं जा पाने के कारण इस मोहल्ला क्लास में पढ़ाई से जहां बच्चे खुश नजर आ रहे हैं। उत्साहित होकर मोहल्ला क्लास में उपस्थित हो रहे हैं। अभिभावक भी शिक्षकों के इस पहल की सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन

समय सारिणी के अनुसार प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक मोहल्ला क्लास का संचालन किया जा रहा है। मोहल्ला क्लास में विद्यालय की शिक्षिका संध्या सिंह, शालिनी जायसवाल, शीलम यादव,पूजा यादव, सरोज यादव व प्रेरणा साथी सुप्रिया, शिक्षक मनोज दुबे, रविंद्र श्रीवास्तव, अनुदेशक विमलेश यादव, उमेश कुमार, स्मिता सिंह समेत सभी शिक्षक शिक्षण कार्य कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed