{"_id":"61af661b34d63f64d365f854","slug":"proud-to-bow-down-to-the-soil-of-the-sacrificers-ak-sharma-sonbhadra-news-vns6265459138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिदानियों की मिट्टी को नमन कर गौरवान्वित हूं : एके शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिदानियों की मिट्टी को नमन कर गौरवान्वित हूं : एके शर्मा
विज्ञापन
परासी शहीद स्थल पर संबोधित करते एमएलसी प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा।
- फोटो : SONBHADRA
सदर विकास खंड के परासी गांव स्थित शहीद उद्यान परिसर में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य उतर प्रदेश और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि बलिदानियों की इस मिट्टी का स्पर्श कर मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया।
उन्होंने कहा कि कहा कि इस मिट्टी में अब भी ऊर्जा का संचार है, जिससे कुछ करने की प्रेरणा मिल रही है। सोनभद्र द्वितीय काशी का क्षेत्र है और भोलेनाथ की इस पर कृपा है। यही वजह है कि तमाम दुश्वारियों के बाद भी सौ वर्ष पूर्व यहां के सेनानियों की राष्ट्रीय चेतना बहुत ही उन्नत थी। इस दौरान उन्होंने हरी शंकरी का पौधा रोपा। तत्पश्चात स्वतंत्रता सेनानी परिजनों को अंगवस्त्रम भेंट कर उनका सम्मान किया। क्रांति पथ से जुड़े गांवों के ग्राम प्रधान अर्चना त्रिपाठी, प्रीति चतुर्वेदी, सुशीला देवी और राजेंद्र पटेल और युवक मंगल दल के सौरभ कांत पति तिवारी ने ज्ञापन देकर क्रांतिपथ से जुड़े स्थानों के समग्र विकास की मांग की।
अध्यक्षता सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने की। शहीद उद्यान ट्रस्ट के चेयरमैन विजय शंकर चतुर्वेदी घोरावल विधायक डॉ. अनिल मौर्या, काशी प्रांत के भाजपा पदाधिकारी रमेश मिश्रा, राहुल श्रीवास्तव को प्रतीक चिह्न और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों में संतोष पनिका, ओम प्रकाश गोंड, मोहन बियार, अरविंद गोंड, अजीत शुक्ला, अमरेश कहार, शशिभूषण पांडेय व विजय शंकर चतुर्वेदी को सम्मानित किया गया। संयोजक भोलानाथ मिश्र और युवा समाजसेवी पुनीत कुमार जैन को सम्मानित किया गया। शिवद्वार ट्रस्ट के श्रीकांत दूबे, अनुपम त्रिपाठी और उपस्थित ग्राम प्रधानों ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। पत्रकार सनोज तिवारी ने उन्हें अपनी पुस्तक गुप्त काशी और दीपक केसरवानी ने अपनी पुस्तक आदिवासी की प्रति भेंट की। बैजनाथ के प्रधान कृष्णकांत दूबे, समाजसेवी अयोध्या प्रसाद दुबे, पूर्व विधायक तीरथराज, विजय प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।

परासी शहीद स्थल पर एमएलसी प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा का स्वागत करते लोग।- फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन