फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Protests start over the price of domestic gas cylinders

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर विरोध प्रदर्शन शुरू

Thu, 13 Feb 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Protests start over the price of domestic gas cylinders
राबर्ट्सगंज में गैस सिलेंडर मूल्य वृद्घि के विरोध में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।
सोनभद्र। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के ठीक बाद घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत बढ़ाए जाने का विरोध शुरू हो गया है। केंद्र सरकार की ओर से सिलिंडर का दाम में बढ़ोतरी के खिलाफ गुरुवार को युवक कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर हर मोर्चे पर फेल होने का आरोप लगाया। इस दौरान युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज के धर्मशाला चौके पर पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका। जबकि सपा कार्यकर्ताओं ने पन्नूगंज रोड पर सिर पर सिलिंडर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिलिंडर का दाम बढ़ाए जाने पर गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज के पन्नूगंज मार्ग पर सिर पर सिलिंडर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया। यहां सपा के पूर्व जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा ने जनता को अच्छे दिन का सपना दिखाया लेकिन कहां गए अच्छे दिन। महंगाई चरम पर है। रसोई गैस के दाम बढ़ा दिये गए हैं। आर्थिक मोर्चे पर सरकार पूरी तरह से फेल है। खाद्य पदार्थों के दाम में चार गुना बढ़ोतरी हुई है। किसानों का लगातार शोषण हो रहा है। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा ने कहा था कि उनकी सरकार बनी तो सबसे महंगाई पर अंकुश लगाया जाएगा। लेकिन देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही भाजपा अपने वादों को भूल गई। अल्पसंख्यक सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष फारूक जिलानी व मुन्ना कुशवाहा ने कहा कि यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। प्रदर्शन में सुरेश अग्रहरि, गोपाल गुप्ता, जुनैद अंसारी, प्रमोद यादव, शिवम श्रीवास्तव, अनिल विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed