फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   protest

ईनम के पंचायत मित्र के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 24 Sep 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
protest
घोरावल। ग्राम पंचायत ईनम के ग्रामीणों ने मंगलवार को घोरावल ब्लॉक मुख्यालय खरुआंव में पंचायत मित्र के खिलाफ प्रदर्शन किया। पंचायत मित्र को हटाने की मांग की। मांगें पूर्ण न होने पर आने वाले दिनों में अनवरत धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

दोपहर बाद दर्जनों ग्रामीण ब्लॉक मुख्यालय खरुआंव पहुंच कर पंचायत मित्र के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि नियमों को दरकिनार कर महेंद्र विश्वकर्मा पंचायत मित्र बना हुआ है। अनायस वह ग्रामीणों को तरह तरह की धमकी देता रहता है। कुछ दिन पहले स्वच्छता अभियान की टीम से गांव के एक व्यक्ति ने उसकी शिकायत कर दी थी।, जिस पर पंचायत मित्र ने उस व्यक्ति के साथ मारपीट किया। इस सम्बंध में पंचायत मित्र महेंद्र विश्वकर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्रामीणों पंचायत मित्र को पद से हटाकर उनके खिलाफ जांच कर समुचित कार्यवाही की मांग की। विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलने पर एडीओ पंचायत अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाबुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed