फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Protest over non-vaccination of Kovid-19

कोविड-19 का वैक्सीन न लगने पर किया विरोध प्रदर्शन

Sat, 10 Apr 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Protest over non-vaccination of Kovid-19
राबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड टीकाकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लो? - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज में स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को कोविड-19 से बचाव का टीका न लगने से नाराज लोगों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसकी जानकारी होते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने वैक्सीन को पीएचसी पर भेजवाया। कोरोना से बचाव का वैक्सीन लगना शुरू हुआ तब जाकर प्रदर्शनकारियों का गुस्सा शांत हुआ। उधर दूसरा डोज समाप्त होने के कारण लोगों को टीका नहीं लग सका।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से ही नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 45 साल से अधिक उम्र के लोग वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचने लगे थे। यहां तैनात कुछ कर्मियों ने बताया कि वैक्सीन समाप्त हो गई है। वैक्सीन आने पर लगेगा। इतना सुनतेे ही लोग नाराज हो गए। कुछ लोग प्रशासन पर वैक्सीन का इंतजाम न कराने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। टीका लगवाने पहुंचे गौरी शंकर चतुर्वेदी, विंध्यवासिनी, अरविंद, शशिकांत, रणधीर, विनोद शुक्ला, मिथिलेश चौबे, अतुल, केके सिंह, ओमप्रकाश त्रिवेदी, सुषमा, नर्वदेश्वर, प्रेम नारायण सिंह, राकेश पांडेय समेत अन्य लोगों का कहना था कि घंटों खड़ा होने के बाद भी वैक्सीन नहीं लगाई जा रही है। उधर, प्रदर्शन के घंटे भर के भीतर कोविड-19 का पहला डोज लगना शुरू हो गया। लेकिन कोरोना का दूसरा डोज नहीं लगने से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद निराश होकर लोग अपने घर को लौट गए। इस संबंध में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामकुंवर का कहना है कि वैक्सीन की कमी नहीं है। जिले में शाम तक कोविड-19 की 15 हजार वैक्सीन पहुंचने की संभावना है। वैक्सीन लेने के लिए वाहन को वाराणसी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed