{"_id":"6aa59c3af66a7abd4203d1a7","slug":"protest-over-failure-to-replace-transformer-burnt-out-a-month-ago-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-152886-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: एक माह से जला ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदला, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: एक माह से जला ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदला, प्रदर्शन
विज्ञापन
बभनी ब्लॉक के रम्पाकुरर गांव में जले ट्रांसफार्मर के पास प्रदर्शन करते ग्रामीण। जागरूक पाठक
बभनी। छत्तीसगढ़ सीमा से सटे बभनी ब्लॉक के रम्पाकुरर गांव में एक माह से जला ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदले जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। लंबे समय से बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन कर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने जल्द से जल्द नया ट्रांसफाॅर्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की।
ग्रामीणों के मुताबिक बीते 11 अगस्त की शाम करीब पांच बजे बारिश के दौरान बिजली गिरने से गांव में लगा ट्रांसफाॅर्मर जल गया था। इसके बाद विद्युत निगम के टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन एक माह बीतने के बाद भी ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदला गया।
इससे गांव में लंबे समय से बिजली संकट बना हुआ है और लोगों को अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। बिजली न होने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई-लिखाई भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
शनिवार को बाबूलाल, दीलबरन, होलसाय, हरदयाल सिंह, रामबदी, पच्चू सिंह, सोना सिंह, गूदून सिंह और देव प्रकाश आदि ग्रामीणों ने एकत्र होकर गांव में प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। बिजली निगम के एसडीओ शिवम गुप्ता ने बताया कि बारिश के कारण कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर जल गए हैं, जिसके चलते उन्हें बदलने में कुछ देरी हुई है।
उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में रम्पाकुरर गांव का ट्रांसफार्मर बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद