फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Protest in flyover case

फ्लाईओवर कांड में कलेक्ट्रेट पर सर्वदलीय रोष मार्च

Wed, 18 May 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो,अमर उजाला/सोनभद्र Updated Wed, 18 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Protest in flyover case
सर्वदलीय रोष मार्च
राबर्ट्सगंज में फ्लाईओवर कांड को लेकर पुलिस चौतरफा घिर गई है। मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को पुलिस के खिलाफ सर्वदलीय रोष मार्च निकाला गया। इस दौरान मृतकों के परिवार वालों के साथ विभिन्न दलों के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए एसपी और कोतवाल को बर्खास्त करने तथा मामले की सीबीआई जांच की मांग उठाई। मार्च में कांग्रेस, भाजपा, एबीवीपी सहित सहित राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल रहे। राज्यपाल को ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। डीएम सीबी सिंह ने बताया कि प्रमुख सचिव गृह को प्रकरण से नए सिरे से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

सर्वदलीय मार्च का नेतृत्व मृतक दीपू राठौर की मां किशोरी देवी और रोहित की मां दीना सिंह ने किया। कलेक्ट्रेट के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग से जुलूस डीएम कार्यालय तक पहुंचा। दीपू की मां एसपी, कोतवाल को बर्खास्त करो का स्लोगन लिखा बोर्ड हाथ में ले रखा था। दीना सिंह की बेटियों ने मौत की सीबीआई जांच और महिला के शव की शिनाख्त की मांग उठाई। पूर्व एमएलसी जय प्रकाश चतुर्वेदी, कांग्रेस नेता राजेश द्विवेदी, समाजसेवी शांता भट्टाचार्या, संदीप सिंह चंदेल, धर्मवीर तिवारी, भूपेश चौबे ने कहा कि यह दुर्घटना नहीं हत्या है। कई प्रभावशाली लोगों ने मिलकर हत्या की है। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए।  एबीवीपी के प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह, धीरज पांडेय, सत्य प्रकाश मिश्रा राजू, दया शंकर पांडेय आलोक सिंह आदि ने कहा कि एसपी और कोतवाल को बर्खास्त कर घटना की सीबीआई जांच नहीं की गई तो आंदोलन और तेज होगा। कहा कि पुलिस प्रशासन दीपू, रोहित और प्रणव की मौत का खुलासा करने के बजाय सड़क दुर्घटना बता कर मामले की लीपापोती कर रहा है। इस दौरान पंकज मिश्रा, मदन मिश्रा, आकाश, मनीष अग्रहरि, गौरव शुक्ला, श्याम उमर, अनिल सिंह, रजनीश सिंह, पूनम सिंह, चंद्रावती सिंह, वंदना सिंह, अनुराधा सिंह, सरोज सिंह, रंगीता सिंह, मीरा सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed