फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Protest held alleging irregularities in Skill Development Centre

Sonebhadra News: कौशल विकास केंद्र में गड़बड़ी का आरोप लगा किया प्रदर्शन

Mon, 29 Sep 2025 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Protest held alleging irregularities in Skill Development Centre
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में सीओ को ज्ञापन सौपते अ​खिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता। स्रोत 
सोनभद्र। प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र में शैक्षिक अनियमितताओं और छात्राओं से अभद्र व्यवहार की शिकायत लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ता सोमवार को कोतवाली पहुंचे। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


अभाविप कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि संस्थान में संचालित डाटा एंट्री और ब्यूटीशियन कोर्स की अवधि तीन माह है, लेकिन विद्यार्थियों को जबरन एक वर्ष तक रोका गया। कोर्स पूरा होने के बाद भी छह महीने तक प्रमाण पत्र नहीं दिया गया और अंत में प्रोविजनल प्रमाण पत्र थमाया गया, जिसकी कोई मान्यता नहीं है। विद्यार्थियों का कहना है कि जब उन्होंने इस पर सवाल उठाया तो प्रबंधन की ओर से अभद्र व्यवहार किया गया। अभाविप का आरोप है कि कुछ सदस्य बाहरी लोगों के साथ मिलकर विद्यार्थियों को डरा-धमका रहे हैं। विद्यार्थियों के साथ ऐसी अभद्रता और शैक्षिक अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ज्ञापन सौंपते समय प्रांत कार्यसमिति सदस्य अनमोल सोनी, पूर्व जिला संयोजक मृगांक दुबे, नगर सह मंत्री धर्मेश पांडेय, राज सिंह, अलका कुमारी, सूर्यांश चतुर्वेदी, प्रियांक, आलोक, उत्तम, राजवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed