फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Protest demanding district status for Dudhi

Sonebhadra News: दुद्धी को जिला बनाने के लिए विरोध प्रदर्शन

Sat, 05 Sep 2026 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Protest demanding district status for Dudhi
दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर मुंसिफ कोर्ट गेट पर प्रदर्शन करते हुए -संवाद
दुद्धी। जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा ने शनिवार को जिला बनाओ विकास कराओ की आवाज बुलंद की। जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। कचहरी के मेन गेट पर प्रदर्शन किया और जिला बनाओ विकास कराओ के नारे लगाए। अधिवक्ता सत्यनारायण यादव, राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार जनमत का सम्मान कर भावनाओं को समझें और दुद्धी को जिला बनाए। चुनावी सभा में कहा जाता है कि सभी मानकों को पूरा करने वाले दुद्धी को सरकार जिला बनाएगी, लेकिन सरकार बनने के बाद अभी तक कोई भी निर्णय नहीं लिया जा रहा है। प्रदेश में आठ ऐसे जिले हैं जो दुद्धी जिले की आबादी के बराबर में भी नही हैं। मानक का बहाना बताकर सरकार टाल रही है। अधिवक्ता समूह ने जमकर नारेबाजी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed