फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Protest and demonstration to stop operation of unauthorised vehicles

डग्गामार वाहनों के संचालन पर रोक के लिए किया प्रदर्शन

Thu, 21 Jan 2021 06:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
Protest and demonstration to stop operation of unauthorised vehicles
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते प्राइवेट बस आपरेटर एसोसिएशन के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। प्राइवेट बस ऑपरेटर एसोसिएशन ने डग्गामार वाहनों के संचालन पर रोक लगाये जाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा। बताया कि तेलगुड़वा-मुर्धवा संपर्क मार्ग पर बेरोकटोक वाहनों का संचालन हो रहा है। इससे पंजीकृत वाहनों के संचालन में समस्या हो रही है।
विज्ञापन

डीएम को दिए ज्ञापन में प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने बताया कि तेलगुड़वा-मुर्धवा मार्ग पर 70 बसों का संचालन निर्धारित समय सारिणी के (रोटेशन प्रणाली) अनुसार हो रहा है। इस मार्ग पर रोटेशन प्रणाली में चलने वाली बसों को प्रतिदिन नंबर नहीं मिलता। इसी मार्ग पर कुछ वाहन स्वामी एक निश्चित समय पर रिजर्व पार्टी का परमिट लेकर अपने बस का संचालन राबर्ट्सगंज से झारखंड वाया तेलगुड़वा, सलैयाडीह, कोन संचालन कर रहे हैं। मना करने पर मारपीट करने पर अमादा हो जाते हैं। इस पर तत्काल रोक लगाये जाने की सभी ने मांग की। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से संतोष यादव, संतोष शर्मा, मुनेश्वर, रामअवध, धर्मेन्द्र, राजेश, अमित जायसवाल, अनिल सिंह, अजय जायसवाल, घनश्याम, मनोज यादव, रविकांत जायसवाल, नरेश विश्वकर्मा, सुरेश, सुदीप, भगवान चंद्रवंशी, राजेन्द्र, मोहन लाल, विजय जायसवाल, सुनील, मुकेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed