{"_id":"58d957bc4f1c1b467763e45d","slug":"protest-against-fees-hike","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
Updated Mon, 27 Mar 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
फीस बढ़ोत्तरी के विरोध में प्रदर्शन करते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में प्राइवेट स्कूलों में मनमाने ढंग से की जा रही फीस बढ़ोत्तरी के विरोध में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर विरोध-प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधकों पर अभिभावकों का उत्पीड़न करने का आरोप मढ़ा। प्रदर्शन के बाद डीएम को मांगपत्र सौंपा।
प्रदर्शनकरियों ने कहा कि वर्तमान में अधिकांश प्राइवेट स्कूलों मेें मनमानी फीस वसूली जा रही है। इस नाते गरीब तबके बच्चें प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने से वंचित हो रहे है। स्कूलों द्वारा बताए गए दूकानों पर अभिभावकों को मजबूरी में यूनिफार्म, किताबें आदि सामग्री क्रय करना पड़ रहा है।
उधर, सोनभद्र पुनर्निर्माण समिति ने सीबीएससी और मान्यता प्राप्त स्कूलों द्वारा जबरिया कॉपी किताब और स्कूल ड्रेस स्कूल से खरीदने का दबाव बनाने पर नाराजगी जताई है। अध्यक्ष नवनीत सिंह ने डीएम को शिकायती पत्र देकर इस स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है। इस मौके पर जिला सह संयोजक विपिन श्रीवास्तव, अरूण चौबे, रमेश जायसवाल, ह्दय सिंह, विक्रम सिंह, दिशांत द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, अनपरा संवाददाता के अनुसार निजी स्कूलों में प्रतिवर्ष होती फीस वृद्धि और पाठ्यक्रम में होते बदलाव पर भाजपाजनों ने नाराजगी जताई है। मुख्यमंत्री को पत्र भेजने के साथ ही सोमवार को पुलिस को भी पत्रक सौंप इस पर अंकुश लगाने की मांग की गई। पूर्व अनपरा मंडल अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव का कहना था कि लगातार फीसव़ृद्धि और पाठ्यक्रमों में बदलाव से गरीब जनता की गाढ़ी कमाई लूटी जा रही है।
ओबरा विधानसभा मीडिया प्रभारी आकाश पांडेय, अनपरा मंडल मंत्री जितेंद्र यादव, कुंदन सिंह, उपाध्यक्ष प्रमोद शुक्ला, महामंत्री दशाराम यादव, कोषाध्यक्ष सरजू वैश्य का कहना था कि इससे गरीब व्यक्ति अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में नहीं पढ़ा पा रहा है। यहां के बाद भाजपाजनों का एक दल डिबुलगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय पहुंचा, जहां चिकित्सालय प्रभारी से बेहतर उपचार की व्यवस्था की मांग की। इस मौके पर अजय पाठक, इंद्रेश मिश्रा, प्रवीण गुप्ता, कुंदन जायसवाल आदि मौजूद रहे।