{"_id":"602821748ebc3ee9421c11df","slug":"property-worth-millions-of-gangster-accused-seized-sonbhadra-news-vns574540659","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगेस्टर के आरोपियों की लाखों की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगेस्टर के आरोपियों की लाखों की संपत्ति जब्त
विज्ञापन
घोरावल। गौवंशों की तस्करी व गैंगस्टर एक्ट के आरोपी तहसील क्षेत्र के खुटहनिया गांव निवासी दो सगे भाइयों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने बरबसपुर, घुवास और खुटहनिया गांव में लाखों रुपए की भूमि और संपत्ति जब्त कर ली गई। जब्त की गई संपत्तियों की बाजार कीमत 64 लाख 35 हजार रुपए, जबकि सरकारी कीमत 27 लाख 35 हजार रुपये बताई जा रही है।
शनिवार को एसडीएम जैनेंद्र सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई। इस संबंध में घोरावल सीओ संजय वर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में इस समय गौवंशों के तस्करों एवं गैंगस्टर एक्ट के आरोपियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। घोरावल तहसील क्षेत्र के करमा थाना अंतर्गत खुटहनिया गांव निवासी आरोपियों डाक्टर उर्फ मैसुद्दीन और युनूस खान पुत्र गुलाम मुहम्मद के खिलाफ शनिवार को कार्रवाई की गई। इसके तहत आरोपी द्वारा अपराध से अर्जित अवैध धन से बनाई संपत्तियों को जब्त किया गया। डाक्टर उर्फ मैसुद्दीन की पत्नी रुकसाना के नाम से क्रय की गयी भूमि जब्त की गयी। जिसकी बाजार कीमत पचास लाख बतायी जा रही है। युनूस खान की पत्नी अंजुम आरा के नाम से क्रय की गयी। भूमि कब्जे में ली गई। इसकी बाजार कीमत 14 लाख बतायी जा रही है। वहीं युनूश खान की 35 हजार की कीमत की एक बाइक भी जब्त की गयी। इस प्रकार से प्रशासन द्वारा कुल 64 लाख की संपत्ति को जब्त कर लिया गया। इस मौके पर एसडीएम जैनेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक करमा, हलका लेखपाल, पुलिस व राजस्वकर्मी मौजूद रहे।