फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Promotion of party policies

पार्टी की नीतियों का करें प्रचार

Fri, 06 Apr 2018 10:45 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Fri, 06 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
Promotion of party policies
भाजपा के स्थापना दिवस पर संबोधित करते जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा। - फोटो : सोनभद्र
भारतीय जनता पार्टी का 38वां स्थापना दिवस शुक्रवार को जनपद में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पार्टी के 38 वर्ष पूरे होने पर भाजपाजनों ने खुशी जताई। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की नीतियोें के प्रचार-प्रसार से ही उसकी उन्नति संभव है। राबर्ट्सगंज नगर में स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को अधिकार और न्याय मिले, इस सोच एवं उसे साकार करने की नीति के चलते भारतीय जनता पार्टी 38 वर्षों में 11 करोड़ से ज्यादा सदस्यों के साथ राजनीतिक सफर तय कर चुकी है। विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल सबका साथ सबका विकास के नारे को लेकर भारत में छा गयी है। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संजय जायसवाल ने की। इस मौके पर जिला महामंत्री अजीत चौबे, कृष्ण मुरारी गुप्ता, अनूप तिवारी, संजय, जगदीश वैसवार, ब्रम्हदेव दूबे, अजय मिश्र, अशोक मौर्या, अजीत रावत, अभिषेक गुप्ता, संजू श्रीवास्तव, विष्णु पासवान, हिरेश द्विवेदी, धुव्रकान्त द्विवेदी, आनंद चौरसिया, मनीष अग्रहरी आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन


डाला : ओबरा विधायक संजीव कुमार गोंड़ ने स्थापना दिवस समारोह में लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का संकल्प लिया। विधायक ने कार्यकर्ताओं को कर्तव्यबोध कराते हुए पार्टी की नीतियों का अधिक से अधिक प्रचार करने की अपील की। इस मौके पर चोपन मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, जिला उपाध्यक्ष कमलेश चौबे, सेक्टर संयोजक बबलू निषाद, बूथ अध्यक्ष संजय गोंड़, मुकेश निषाद, टाटा चौधरी आदि मौजूद रहे। कोन मंडल के पंचायत भवन करईल में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन कर कार्यक्रम शुरू हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद गुप्ता, प्रधान प्रमोद जायसवाल, मंडल महामंत्री संजय चतुर्वेदी, राकेश तिवारी व संजू तिवारी, सुनील, नंदलाल, रामप्यारे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विंढमगंज : भाजपा विंढमगंज मंडल के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कार्यालय में धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरि ने भी भाजपा के स्थापना दिवस पर संबोंधित किया। इस मौके पर गिरवर पासवान,  राजेश चंद्रवंशी, महेंद्र सिंह खरवार, बुद्धि नारायण यादव, अजय की केसरी, आनंद कुमार, अनुकूल चौरसिया, रितिक कुमार आदि उपस्थित थे। रेनुकूट में भी भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। अनपरा मंडल रेणुकूट प्रथम व द्वितीय सेक्टर की बैठक शिवा पार्क स्थित मां दुर्गा परिसर में हुई। मुख्य अतिथि अनिल सिंह गौतम व जिला उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा ने स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को विधिवत जानकारी दी। इस मौके पर राज वर्मा, रजनीश चौबे, अरूण सिंह,  सतीश सिंह, मनोज त्रिपाठी, प्रभाकर गिरी, पवन सिंह,  सरोज सिंह, सुनील सिंह, राकेश मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed