फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Project presented at the annual exhibition of

वार्षिक प्रदर्शनी में बच्चों ने पेश किए प्रोजेक्ट

Sun, 29 Nov 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sun, 29 Nov 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
Project presented at the annual exhibition of
 रेणुकूट स्थित निर्मला कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को आयोजित वार्षिक प्रदर्शनी में बच्चों ने विषयवार प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन रिहंद बांध के अधीक्षण अभियंता शैलेष सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि स्कूलों में आयोजित होने वाले इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों का मानसिक विकास होता है।
विज्ञापन



प्रदर्शनी में शामिल छात्र-छात्राओं ने विषयवार प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। इसमें छह विभागों के बच्चों ने अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए, जिसमें विज्ञान विभाग, सामाजिक विज्ञान विभाग, कंप्यूटर विभाग, संगीत विभाग, खेलकूद विभाग तथा आर्ट एंड क्राफ्ट विभाग शामिल है। विज्ञान विभाग के बच्चों की ओर से प्रस्तुत किए गए प्रोजेक्टों को काफी सराहा गया। बच्चों ने ज्ञानेंद्रियां और इसके कार्य, फूलों का जीवन, औषधीय पौधे, जीवन चक्र, कारखाने की संचालन विधि सहित अन्य प्रोजेक्टों का काफी सराहा गया। कंप्यूटर विभाग के छात्रों के भी प्रोजेक्टों को भी शाबासी मिली।
विज्ञापन


कक्षा सात से 12वीं तक के बच्चों ने कंप्यूटर में ही अपने मॉडल दिखाए। इसी प्रकार से कक्षा तीन से छह तक के बच्चों ने हाथ से बने मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी का समापन शाम चार बजे हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर श्वेता ने सभी का आभार ज्ञापित किया। उप प्रधानाचार्य सिस्टर अमलरोज, सिस्टर जिशा, रीजा, शिजि, अर्चना, अनुराधा, अरुन तिवारी, अरविंद मिश्रा, श्यानी, संगीता,अनुभा, अनिता मौजूद रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed