फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Production stopped from Lanco's first and Anpara second unit

Sonebhadra News: लैंको की पहली और अनपरा दूसरी इकाई से उत्पादन ठप

Sat, 23 Nov 2024 02:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Production stopped from Lanco's first and Anpara second unit
अनपरा। अनपरा की दूसरी इकाई के बाद एमईआईएल लैंको की पहली इकाई भी तकनीकी खराबी आने से बंद हो गई है। अनपरा की दो अन्य इकाइयां पहले से बंद हैं।
विज्ञापन


500 मेगावाट की अनपरा की पांचवीं इकाई 6 नवंबर से ओवरहालिंग और 10 नवंबर से 500 मेगावाट की अनपरा की छठवीं इकाई के टरबाइन में तकनीकी खराबी के कारण बंद है। बृहस्पतिवार को 210 मेगावाट की दूसरी इकाई ब्वायलर ट्यूब लीकेज के कारण बंद चल रही है।

वहीं देर रात लैंको की 660 मेगावाट की पहली इकाई मेन स्ट्रीम का थर्मोवेल फेल होने के कारण इकाई को बंद करना पड़ा। शनिवार तक इकाई से उत्पादन शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। इस बीच रिहंद और ओबरा की जल विद्युत इकाइयों से पूर्ण क्षमता से उत्पादन कराया जा रहा है। शुक्रवार को पीक आवर में सूबे में बिजली की अधिकतम मांग 18115 मेगावाट और न्यूनतम मांग 10750 मेगावाट पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed