{"_id":"64eccfd01cf41222680d4886","slug":"production-started-from-seventh-unit-of-anpara-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-2793-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: अनपरा की सातवीं इकाई से उत्पादन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: अनपरा की सातवीं इकाई से उत्पादन शुरू
विज्ञापन
अनपरा। ब्वायलर ट्यूब में लीकेज के कारण गत शुक्रवार को बंद हुई अनपरा की सातवीं इकाई से सोमवार को उत्पादन शुरू हो गया। बीटीएल के कारण चौथी इकाई अभी बंद चल रही है।
ब्वायलर ट्यूब लीकेज (बीटीएल) के कारण अनपरा तापीय परियोजना की चौथी और सातवीं इकाई बंद हो गई थी परियोजना कर्मचारियों और अधिकारियों ने युद्धस्तर पर लगकर सातवीं इकाई को दुरूस्त कर लिया, लेकिन अभी भी चौथी इकाई को दुरूस्त करने का काम चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि मंगलवार तक इकाई को दुरूस्त कर लिया जाएगा।
बिजली की मांग अभी भी साढ़े 25 हजार मेगावाट के पार बनी हुई है। इस मांग को पूरा करने के लिए निगम की सभी इकाईयां पूरी क्षमता से उत्पादन कर रही है। अनपरा की चौथी ईकाई को छोड़कर सभी इकाईयों से उत्पादन जारी है। इससे निगम थोड़ी राहत महसूस कर रहा है। सोमवार को प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 25549 मेगावाट और न्यूनतम मांग 15777 मेगावाट रही।