फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Production stalled from two units of Anpara due to fault in ID fan and vibration in turbine

आईडी फैन में खराबी और टरबाइन में कंपन की वजह से अनपरा की दो इकाइयों से उत्पादन ठप

Mon, 28 Jun 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Production stalled from two units of Anpara due to fault in ID fan and vibration in turbine
अनपरा पावर प्रोजेक्ट की दो बिजली इकाइयों में आई खराबी के चलते विद्युत उत्पादन बुरी तरह लड़खड़ा गया। पांच सौ मेगावाट क्षमता की चौथी इकाई के आईडी फैन में खराबी आई। इसी तरह टरबाइन में कंपन पैदा होने के बाद 210 मेगावाट क्षमता की तीसरी इकाई को बंद करना पड़ा। एक ही दिन 710 मेगावाट क्षमता की दो इकाइयों से उत्पादन ठप होने से खलबली मच गई है।
विज्ञापन

अनपरा ताप बिजली घर की पांच सौ मेगावाट क्षमता की चौथी इकाई में समस्या रविवार सुबह साढ़े नौ बजे के करीब आई। यूनिट के आईडी फैन में आई खराबी के बाद उसे बंद करना पड़ा। इसका समाधान अभी चल ही रहा था तभी 210 मेगावाट क्षमता की तीसरी इकाई के टरबाइन में कंपन आने के बाद रविवार शाम उसे भी बंद करना पड़ा। कुल 2630 मेगावाट क्षमता के सापेक्ष सोमवार को परियोजना से महज 1307 मेगावाट उत्पादन किया जा रहा था। सोमवार को प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 22 हजार मेगावाट पार कर गई। ऐसे में समुचित विद्युत आपूर्ति के लिए पावर कारपोरेशन को वैकल्पिक प्रबंधों के सहारे काम चलाना पड़ा। प्रोजेक्ट के इंजीनियरों ने बताया कि कंपन की रिपोर्ट भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (बीएचईएल) को दे दी गई है। विशेषज्ञ टीम पहुंचने के बाद वजहों की जांच करेगी। पावर प्रोजेक्ट के मुख्य महाप्रबंधक ई. राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चौथी यूनिट तीन से चार दिन में उत्पादन पर आ जाएगी जबकि तीसरी इकाई को उत्पादन पर लेने में वक्त लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed