फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Priyanka gandhi praised courage of Kismat Devi who lost her brother in Ubbha massacre woman said Congress did good for us now didi will fight in sonbhadra

सोनभद्र: उभ्भा नरसंहार में भाई को खोने वाली किस्मत देवी के हौसले को प्रियंका ने सराहा, महिला ने कहा- कांग्रेस ने की हमारी भलाई, अब दीदी लड़ेंगी लड़ाई

Tue, 19 Oct 2021 11:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 19 Oct 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Priyanka gandhi praised courage of Kismat Devi who lost her brother in Ubbha massacre woman said Congress did good for us now didi will fight in sonbhadra
किस्मत देवी, प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला

यूपी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने विशेष प्रेस वार्ता में जिन महिलाओं का जिक्र किया है, उसमें सोनभद्र की किस्मत देवी भी शामिल हैं। उभ्भा में हुए नरसंहार में अपने भाई को खोने वाली किस्मत के हौसले को प्रियंका गांधी ने सराहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह किस्मत ने अपने समाज के लिए आवाज उठाई है, वैसे ही महिलाओं को अपने हक के लिए लड़ना होगा। प्रियंका से सराहना मिलने से किस्मत देवी उत्साहित हैं।

विज्ञापन


जुलाई 2019 में हुए उभ्भा कांड में 11 आदिवासियों की हत्या हुई थी। मरने वालों में किस्मत देवी के भाई रामचंद्र गोंड भी थे। घटनाक्रम के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी परिजनों का हाल जानने गांव पहुंची तो किस्मत देवी उनसे रूबरू हुईं थीं। बिना किसी डर-भय और हिचकिचाहट के उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पीड़ित परिवारों से मिलवाया। उनकी पीड़ा बताई। साथ ही उनकी ओर से न्याय की गुहार लगाई थी। इससे प्रियंका गांधी काफी प्रभावित हुई थीं।
विज्ञापन


मंगलवार को जब विशेष प्रेस वार्ता में यूपी विधानसभा चुनाव के लिए 40 प्रतिशत सीटों पर महिलाओं को उतारने के लिए प्रियंका गांधी महिलाओं के हौसले का जिक्र कर रही थीं, तो उसमें किस्मत देवी का भी नाम लिया। प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी की लड़ाई वह उन महिलाओं के लिए लड़ रही हैं, जो सरकार के अन्याय और अत्याचार की शिकार हैं। सोनभद्र की किस्मत देवी ने जिस तरह अपने समाज की लड़ाई लड़ी, वह उन्हें प्रेरणा देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका से अपना जिक्र सुन उत्साहित किस्मत देवी ने कहा कि करीब सवा दो साल पहले हुई मुलाकात को अब तक याद होने की उम्मीद उन्हें नहीं थी। इससे साबित हुआ है कि प्रियंका दीदी आदिवासी समाज से किया वादा भूली नहीं हैं। जब वो हमारे बीच आई थीं, तब भी उन्हें देखकर नहीं लगा था कि वह किसी बड़े राजनीतिक घराने की हैं और अब अपने वादे को याद कर भी उन्होंने अपने जमीन से जुड़ने का संकेत दिया है। किस्मत देवी ने कहा कि कांग्रेस ने ही हमें मान-सम्मान दिया और हमारी भलाई का काम किया। हमें पूरा भरोसा है कि दीदी अब हमारी लड़ाई पूरी मुखरता से लड़ेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed