फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Privatization

विद्युत निगम के निजीकरण का जारी रहेगा विरोध

Mon, 10 Aug 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Privatization
ओबरा। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन की ओबरा शाखा कार्यालय में संगठन के केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय संचालन समिति की बैठक की गई। इसमें घाटा दिखा कर पूर्वांचल विद्युत निगम लिमिटेड का निजीकरण किए जाने की भर्त्सना की गई। साथ ही आगे की रणनीति बनाई गई। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष उत्पादन निगम इं.आरजी सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के बावजूद केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री के निर्देशानुसार घाटा कम करके राजस्व बढ़ाने के नाम पर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को निजी हाथों में सौंपने की कोशिश की जा रही है। आगाह किया कि विद्युत विभाग को निजी हाथों में सौंपने से बिजली के दाम में बेतहाशा वृद्धि हो सकती है। इससे न केवल आम लोग प्रभावित होंगे, बल्कि किसानों का भी बिजली का बिल बहुत बढ़ जाएगा। उन्होंने सरकार से विद्युत निगम को निजी हाथों में सौंपने के बारे में पुनर्विचार करने की मांग की। केंद्रीय अध्यक्ष इं.जी.बी पटेल ने बताया कि यदि सरकार द्वारा 18 अगस्त तक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का फैसला वापस नहीं लिया गया तो पूरे प्रदेश के ऊर्जा विभाग के समस्त जूनियर इंजीनियर, कर्मचारी और अभियंता आंदोलन पर जाएंगे। इस दौरान केंद्रीय महासचिव इ.जयप्रकाश, इं.अभय प्रताप सिंह, परियोजना सचिव इं.ओपी पाल, इं.आशीष गुप्ता, इं.आशुतोष मिश्र, इं.विजय प्रताप सिंह कुशवाहा, इं.बृजेश यादव, इ.गोपीचन्द आदि पदाधिकारी ऑनलाइन शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed