फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Printing press affected by corona, flax hoarding business affected

कोरोना की मार से प्रिटिंग प्रेस, फ्लैक्स होर्डिंग कारोबार प्रभावित

Sat, 08 Aug 2020 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Printing press affected by corona, flax hoarding business affected
राबर्ट्सगंज स्थित प्रिटिंग प्रेस में काम करते लोग। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बाद बाजार बंदी और महंगाई से प्रिटिंग प्रेस तथा फ्लैक्स होर्डिंग कारोबार पर असर पड़ा है। लॉकडाउन के बाद कारोबार घटकर 20 से 25 प्रतिशत पर आ गया है। कारोबारियों का कहना है कि लॉकडाउन में कागज, इंक, प्लास्टिक का दाम बढ़ा है। वहीं छपाई का काम कम हो गया है। इससे आय भी प्रभावित हुई है। कारोबार प्रभावित होने से कर्मचारियों का मानदेय, बिजली बिल, बैंक का लोन सहित अन्य खर्च निकालना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

राबर्ट्र्सगंज नगर के प्रिटिंग प्रेस और फ्लैक्स होर्डिंग के कारेाबारी किशोरी सिंह और अनिल गुप्ता का कहना है कि शादी विवाह के लगन में कार्ड छपाई की डिमांड ज्यादा होती है। लेकिन इस साल जैसे ही शादी विवाद का लगन शुरू हुआ वैसे ही लॉकडाउन कर दिया गया। लॉकडाउन की वजह से कारोबार बंद रहा। कोरोना महामारी की वजह से तमाम शादियां टल गई। अनलॉक में शादियां हुई लेकिन कार्ड छपाई के कम आर्डर आए। इसलिए अच्छा व्यवसाय नहीं हो सका। फ्लैक्स होर्डिंग कारोबारी विरेंद्र विक्रम सिंह और सुरेंद्र नाथ गुप्ता का कहना है कि फ्लैक्स होर्डिंग व प्रिटिंग प्रेस कारोबार को 18 प्रतिशत जीएसटी स्लैब में रखा गया है। महामारी में विद्यालय बंद होने के कारण भी कारोबार प्रभावित हुआ है। कारोबारियों का कहना है कि लॉकडाउन के पहले अच्छा कारोबार हो जाता था। कोरोना की मार से 75 से 80 प्रतिशत कारोबार प्रभावित हुआ है। कोरोना काल में मुश्किल से 20 से 25 प्रतिशत ही कारोबार हो पा रहा है। इस वजह से बिजली का बिल, मकान का किराया, कर्मचारियों का मानदेय सहित अन्य खर्च निकालना मुश्किल हो गया है। कारोबारियों ने सरकार से आर्थिक सहायता एवं बैंक लोन ब्याज में छूट देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed