{"_id":"5f4be43a8ebc3eabe82ce2d1","slug":"priest-was-killed-in-a-money-dispute-sonbhadra-news-vns5442328107","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसों के विवाद में हुई थी पुजारी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसों के विवाद में हुई थी पुजारी की हत्या
विज्ञापन
शक्तिनगर/सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र के डगा गांव में चार दिन पूर्व हुई पुजारी की हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा करते हुए पुलिस ने रविवार को पिता-पुत्र सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। एसडीओपी राजीव पाठक व बरगवां ने प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह ने घटना का खुलासा किया। अधिकारियों ने बताया कि साथी से उधार के पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में पुजारी कृष्ण कुमार तिवारी (46) की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद आरोपी अपने साथी व नाबालिग बेटे के साथ मिलकर मृतक के शव को एक किलोमीटर दूर डगा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के सामने फेंक दिया था।
बृहस्पतिवार की सुबह डगा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के सामने देवरिया (यूपी) के रूदलपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार तिवारी का शव मिला था। शुरुआती जांच में हत्या की घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद एसपी विरेंद्र सिंह ने खुलासे के विशेष टीम गठित किया था। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली की कृष्ण कुमार तिवारी को अंतिम बार बरहवा टोला निवासी भगवान दास साहू के साथ देखा गया था। शक के आधार पर पुलिस आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया। इस दौरान मिली पुष्ट सूूचना के आधार पर पुलिस भगवान दास साहू को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो सच्चाई खुल कर सामने आ गई। भगवान दास ने कबूल किया कि घटना की रात कृष्ण कुमार तिवारी से मिला था। इसी दौरान कृष्ण कुमार ने उधारी के एक लाख 20 हजार रुपए की मांग किया और इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा तो कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।