फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Preparations to deal with the fourth wave of Corona

कोरोना की चौथी लहर से निपटने की तैयारी

Mon, 21 Mar 2022 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Preparations to deal with the fourth wave of Corona
सोनभद्र। पड़ोसी देशों में कोरोना के बढ़ रहे केस को देखते हुए सरकार ने फिर से अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। जिले में कोरोना की तीसरी लहर अब थम चुकी है और दैनिक संक्रमण के मामले शून्य हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य महकमा कोरोना की संभावित चौथी लहर को देखते हुए उससे निपटने की तैयारी में जुट गया है। सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर ने मातहतों को अस्पतालों में कोरोना मरीजों के उपचार की व्यवस्था का इंतजाम करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कई देशों में कोरोना के मामले पिछले कुछ दिनों में तेजी से बढ़े हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस पर चिंता जाहिर की है। सरकार की ओर से स्वास्थ्य विभाग को कोरोना की चौथी लहर से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। इस आदेश के क्रम में जिले में पूर्व में बनाए गए कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन, दवा समेत अन्य सुविधाओं का मुकम्मल इंतजाम किया जा रहा है। सीएमओ ने मातहतों को पूर्व में कोविड अस्पतालों में तैनात रहे डॉक्टर समेत अन्य कर्मियों को अलर्ट रखने को कहा है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना की संभावित चौथी लहर से लोगों को बचाने के लिए तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व में 20 बाल रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, चेस्ट फिजिशियन, 18 स्टाफ नर्स, तीन वेंटिलेटर और तीन एलटी को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर समेत अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कोरोना से लोगों को बचाने के लिए दवा आदि की समुचित व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन

जिले के सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि जिले में कोरोना की तीसरी लहर अब थम चुकी है और दैनिक संक्रमण के मामले शून्य हैं। इसके बावजूद कोरोना के संभावित चौथी लहर को देखते हुए उससे निपटने की तैयारी की जा रही है। अस्पतालों में कोरोना मरीजों के उपचार की व्यवस्था के इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed