फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Preparations for Prakashotsav intensified, Prabhat Pheri

Sonebhadra News: प्रकाशोत्सव की तैयारी तेज, प्रभात फेरी निकाल किया कीर्तन

Mon, 20 Nov 2023 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Prakashotsav intensified, Prabhat Pheri
सोनभद्र। गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव की तैयारी में सिख समाज के लोग जुट गए हैं। इसे लेकर रोजाना नगर में प्रभात फेरी निकाली जा रही है। कीर्तन करते हुए समाज के लोग नगर भ्रमण कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा से प्रभात फेरी आरंभ हुई। सिख समाज के महिलाओं-पुरुषों ने कीर्तन करते हुए नगर भ्रमण किया। विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए गुरुद्वारा पर पहुंचे। समिति के अध्यक्ष जसबीर सिंह ने बताया कि गुरुनानक देव महाराज का 554वां प्रकाशोत्सव और 68वें वार्षिक समागम पर तीन दिवसीय कार्यक्रम होगा। 25 नवंबर से शुरू होने वाले कार्यक्रम में पहले दिन सुबह 9 बजे अखंड पाठ कीर्तन का प्रारंभ होगा। 27 नवंबर को अखंड पाठ का समापन होगा। इसके बाद लंगर प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसी दिन दोपहर 2 बजे से गुरुग्रंथ साहब की शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्रभात फेरी में सेक्रेट्री रणजीत सिंह, कोषाध्यक्ष दविंदर सिंह भंडारी, उपाध्यक्ष कमलेश सिंह खांबे, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, बलकार सिंह, कीरत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

रेणुकूट में नगर कीर्तन आज
रेणुकूट। नगर स्थित गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में गुरु नानक देव का 554वां प्रकाशोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में मंगलवार की सुबह 10 बजे से विशाल नगर कीर्तन जुलूस निकाला जाएगा। कमेटी के सदस्य बलजिंदर सिंह ने बताया कि 21 नवंबर की सुबह नगर कीर्तन सहित अन्य कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed