{"_id":"604e50438ebc3edf61451786","slug":"preparation-to-send-first-installment-to-835-beneficiaries-sonbhadra-news-vns579908633","type":"story","status":"publish","title_hn":"835 लाभार्थियों को पहली किस्त भेजने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
835 लाभार्थियों को पहली किस्त भेजने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। नगर निकायों में निवास कर रहे 835 गरीबों का पक्का आवास बनाने का सपना जल्द साकार होगा। तीन सदस्यीय टीम के सत्यापन में पात्र मिले प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के 835 लाभार्थियों के बैंक खाते में प्रथम किस्त की धनराधि भेजने की तैयारी चल रही है। जल्द ही लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेज दी जाएगी।
शासन की तरफ से शहर में निवास कर रहे गरीबों को हर हाल में पक्का आवास उपलब्ध कराये जाने का विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है। चालू वित्तीय वर्ष में 2495 लाभार्थियों को आवास देने का लक्ष्य है लेकिन अभी तक न तो एक भी आवास बने हैं और न ही एक भी लाभार्थी के खाते में धनराशि भेजी गई है। इसके पीछे विभागीय अधिकारियों की उदासीनता और लापरवाही उजागर हो रही है। लापरवाही के चलते ही डूडा में तैनात सीएलटीसी इंजीनियर मिनहाज अहमद को शासन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया। नोटिस जारी होने के बाद से कार्य में तेजी आई है। पीओ डूडा राजेश उपाध्याय का कहना है कि तीन सदस्यीय टीम ने 835 लाभार्थियों का सत्यापन कर लिया है। उनके बैंक खाते में प्रथम किस्त की धनराशि भेजने की कार्रवाई चल रही है। प्रथम किस्त के रूप में एक लाभार्थी को 50 हजार रुपये जारी होगी। इस तरह 835 लाभार्थियों को प्रथम किस्त की धनराशि करीब चार करोड़ 17 लाख 50 हजार जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों का सत्यापन अधिशासी अधिकारी, लेखपाल और कार्यदायी संस्था की टीन सदस्यीय टीम करती है। शेष 1660 लाभार्थियों का सत्यापन करने की प्रक्रिया चल रही है।