फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pregnant woman evicted from home for dowry

दहेज के लिए गर्भवती महिला को घर से निकाला

Mon, 01 Nov 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman evicted from home for dowry
पुलिस चौकी हिंदुआरी के चकरा गांव में शनिवार को एक युवक दहेज को लेकर पत्नी को पिटाई कर दी। इसके बाद महिला को घर से निकाल दिया। रविवार को पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस पीड़िता के घर पहुंची, लेकिन आरोपी पति नहीं मिला।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक चकरा गांव की रहने वाली एक गर्भवती महिला ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि शनिवार को उसके पति दहेज की मांग को लेकर मारने- पीटने लगे। मना करने पर घर से निकाल दिये। उसने घटना की जानकारी मायके वालों को दी तो वे लोग पहुंच गए। पीड़िता और उसके परिवार के लोग युवक को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किए, लेकिन वह घर में रखने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद पीड़िता को लेकर उसके परिवार के लोग कोतवाली पहुंचे, जहां पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई और पति के खिलाफ तहरीर दी। चौकी प्रभारी संजीव राय का कहना है कि पुलिस आरोपी पति को बुलाने घर गई थी, लेकिन वह मिला नहीं है। आरोपी पति की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed