{"_id":"6202b5414f42f35179359b27","slug":"pre-board-exam-preparation-started-as-soon-as-the-school-opened-sonbhadra-news-vns6376531138","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल खुलते ही शुरू हुई प्री-बोर्ड परीक्षा की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल खुलते ही शुरू हुई प्री-बोर्ड परीक्षा की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना का असर कम होने के बाद स्कूल फिर से खुल गए हैं और स्कूल खुलने के साथ ही प्री-बोर्ड परीक्षा की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। परीक्षा आयोजन के लिए सभी स्कूल प्रबंधन को सूचित कर दिया गया है। जल्द ही तिथि तय कर स्कूल प्री-बोर्ड परीक्षा कराएंगे।
विद्यालयों के खुलते ही शासन की ओर से प्री बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश भी जारी कर दिया गया है। निर्देश आने के बाद सभी विद्यालयों को प्री बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराने का निर्देश डीआईओएस रविशंकर ने दिया है। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की संख्या में कमी भी परीक्षाओं के आयोजन में बाधा बन रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने इस बाबत स्कूलों को परीक्षाओं के आयोजन में बाधक बन रही कमियों को दूर कर जल्द सूचित करने का निर्देश दिया है। जिसके बाद जिले में सकुशल परीक्षाओं को संपन्न कराया जा सके।
---
लक्ष्य बढ़ा तो घट गया टीके का आंकड़ा
सोनभद्र। स्कूल खुलने के बाद विभाग ने पहले दिन तीन हजार लक्ष्य के सापेक्ष चार हजार से अधिक किशोरों को टीके की दूसरी खुराक दी थी। वहीं दूसरे दिन टीकाकरण के लक्ष्य को बढ़ा कर चार हजार किया गया तो जिले के तीन हजार किशोरों को ही टीके की दूसरी डोज लग सकी। निर्धारित चार हजार के लक्ष्य के सापेक्ष स्वास्थ्य टीम 3160 किशोरों को ही टीका लगा सकी। उधर, 18 से अधिक आयु वर्ग के 621 लोगों को पहली और 6553 लोगों ने ही टीके की दूसरी खुराक ली। वहीं 313 लोगों को कोविड टीके की बूस्टर डोज देकर अब तक जिले में बूस्टर डोज के आंकड़े को 14 हजार के पार पहुंचाया गया है। प्रभारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसके चतुर्वेदी का कहना है कि कई विद्यालयों में बच्चों की कमी से भी टीकाकरण की गति कम रही। हालांकि विद्यालय प्रबंधन को बच्चों को बुला कर दूसरी खुराक से प्रतिरक्षित करने के लिए कहा गया है।