फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Prayers offered in homes, prayers offered for the safety of the country

घरों में पढ़ी गई नमाज, मुल्क की सलामती के लिए मांगी दुआएं

Mon, 25 May 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Prayers offered in homes, prayers offered for the safety of the country
सोनभद्र। जिले में सोमवार को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ ईद मनाई गई। लॉक डाउन का पालन करते हुए मस्जिदों में मौलाना ने नमाज अदा कराई। अधिकांश लोगों ने घरों में ही ईद की नमाज अदा कर कोरोना से मुक्त को निजात दिलाने की दुआ की। मुस्लिम बंधुओं ने सुबह अपने-अपने घरों में ईद की नमाज पढ़ी। ईद के मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए थे। जिलाधिकारी एस राजलिंगम और पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने रॉबर्ट्सगंज में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज स्थित जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में मौलानाओं ने सोशल डिस्टेंस मेंटेन कर नमाज अदा कराई। वहीं अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर मुश्ताक खां समेत अन्य लोगों ने अपने-अपने घरों में नमाज अदा की। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर फोर्स के साथ डीएम, एसपी, सदर एसडीएम यमुना धर चौहान, सीओ राजकुमार त्रिपाठी, कोतवाल मिथिलेश मिश्रा बढ़ौली चौक, मेन चौक, नई बस्ती समेत अन्य क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों से ईद शांति पूर्वक पर्व मनाने की अपील की। दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार धर्मगुरुओं की अपील पर ईद की नमाज औपचारिक तौर पर पांच वक्त के पांच नमाजियों द्वारा जामा मस्जिद में अदा किया गया। नमाज के उपरांत मुस्लिम बंधुओं ने कोरोना महामारी से देश निजात दिलाने की दुआ की। उधर निमियाडीह, दिघुल, बघाडू मदरसे में भी नमाज अदा की गई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम सुशील यादव, तहसीलदार ब्रजेश वर्मा, एसीओ संजय वर्मा, प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह नगर में भ्रमण करते रहे। बभनी प्रतिनिधि के अनुसार बभनी तथा बीजपुर क्षेत्र में भी ईद मनाई गई। घरों में रहकर लोगों ने ईद की नमाज अदा की। लॉक डाउन के अनुपालन में शोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। बभनी प्रभारी निरीक्षक अविनाश चंद्र सिन्हा चपकी, भंवर, करमघट्टी समेत अन्य गांवों में भ्रमण कर लोगों से घरों में रह कर ईद मनाने केलिए अपील करते रहे। सलखन प्रतिनिधि के अनुसार सलखन समेत अन्य गांवों में लोगों ने अपने-अपने घरों में नमाज अदा किया। मोबाइल फोन से एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। केकराही प्रतिनिधि के अनुसार खैराही, भदोही, पापी समेत अन्य गांवों में लोगों ने अपने-अपने घरों में नमाज पढ़ी और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। क्षेत्र के मस्जिदों में सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन करते हुए पांच पांच लोगों ने नमाज पढ़ी। करमा थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार सिंह क्षेत्र में भ्रमणशील रहे। घोरावल प्रतिनिधि के अनुसार घोरावल नगर एवं ग्रामीण इलाकों में लोगों ने अपने-अपने घरों में नमाज पढ़ी और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक-दूसरे को मुबारकबाद दिया। वहीं नगर के जामा मस्जिद एवं नूरी मस्जिद में क्रमश: मौलाना सादिक रजा और मुफ्ती अरशद के नेतृत्व में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए पांच-पांच लोगों ने नमाज अदा किया। बेलवनिया, रमपुरवा, लोहांडी, बरकन्हरा, जुड़िया, लीलवाही, फुलवारी समेत विभिन्न गांवों में लोगों ने घरों में नमाज अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed