{"_id":"67ead6b92d4b681e1508a8ec","slug":"prayers-for-the-prosperity-and-progress-of-the-country-were-offered-in-eid-prayers-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-126319-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ईद की नमाज में मांगी मुल्क की खुशहाली और तरक्की की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ईद की नमाज में मांगी मुल्क की खुशहाली और तरक्की की दुआ
विज्ञापन
प्रेम और भाईचारे का पर्व ईद उल फितर की सोमवार को जिले में धूम रही। ईदगाहों में सुबह सामूहिक नमाज पढ़कर मुस्लिमों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाइयां दी। बच्चों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह दिखा।
परिवार के बड़े बुजुर्गों से ईदी पाने के लिए वह लालायित रहे। दिन भर दोस्तों, रिश्तेदारों के घर पहुंचकर दावत का भी लुत्फ उठाया। रविवार की शाम चांद नजर आने के बाद से ही ईद की तैयारियां तेज हो गई थीं। सोमवार की सुबह ही नहा-धोकर तैयार हुए।
नए कपड़े, टोपी पहनकर बच्चों, युवाओं की टोली ईदगाह में पहुंच गई। रॉबर्ट्सगंज ईदगाह में सुबह आठ बजे अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। ईद की नमाज पूरी होने के बाद एक-दूसरे से मिले और गले लगकर बधाइयां दी।
विज्ञापन
ईदगाह के बाहर सपा सांसद छोटेलाल खरवार, जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश दुबे, भाजपा के जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, बसपा के जिला उपाध्यक्ष अविनाश शुक्ला, कांग्रेस नेता आशुतोष दुबे, व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा सहित अन्य लोगों ने पहुंचकर बधाइयां दी।
ईदगाह के बाद मस्जिद में भी नमाज पढ़ी गई। मुस्लिम बहुल इलाके देर रात तक गुलजार रहे। एक-दूसरे के घरों तक जाकर लोग ईद की बधाई देने में जुटे रहे। घरों में तरह-तरह के पकवान, सिवइयां और मिठाइयां बनाई गईं, जिनका लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।
ईद के मौके पर नगर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एसपी अशोक कुमार मीणा, सीओ सिटी डॉ. चारू द्विवेदी सहित भारी फोर्स ईदगाह के बाहर मौजूद रही। प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो।
केकराही: करमा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खैराही, दिलाही, बहेरा, पापी में हर्षाेल्लास के साथ ईद मनाई गई। करीब एक हजार लोगों ने इमामबाड़े स्थित ईदगाह पर नमाज अदा की। सलखन: सुबह 8 बजे ईद की नमाज़ बड़े अकीदत और शांति पूर्ण माहौल में अदा की गई।
बुजुर्ग नौजवान के साथ छोटे बच्चे भी नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे। दुद्धी: नगर समेत आसपास के ग्रामीण अंचलों में ईद उल फितर का त्योहार पूरे अकीदत और एहतराम के साथ सोमवार को मनाया गया। नगर के मख्तब जब्बरिया ईदगाह में नमाज हजरत नासिरे मिल्लत की जेरे इमामत में अदा की गई।
उन्होंने कहा कि आज के दिन हर इंसान को आपसी गिले-शिकवे मिटाकर एक-दूसरे के गले मिलने चाहिए। उन्होंने ईद की नमाज के तरीके व नीयत भी बताया। हजरत ने नमाज बाद मुल्क में आपसी भाईचारे व मुहब्बत के लिए रूहानी दुआख्वानी की।
दुद्धी जामा मस्जिद में नौ बजे व गर्ल्स कॉलेज मलदेवा में साढ़े नौ बजे नमाज अदा की गई। एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, कोतवाल मनोज कुमार सिंह आदि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे।
वक्फ संशोधन बिल के विरोध में बांधी काली पट्टी
वक्फ संशोधन बिल के विरोध में ईद पर काली पट्टी बांधकर विरोध मनाने के फरमान का जिले में कोई खास असर नहीं दिखा। रॉबर्ट्सगंज ईदगाह पर मो. कलीम के नेतृत्व में कुछ लोगों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। जिले के अन्य क्षेत्रों में भी विरोध का आंशिक असर ही दिखा।