{"_id":"578e5ce94f1c1ba87ac4b4c9","slug":"praga-pdum-bandu-post-master","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदउं गुरु पद पदुम परागा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदउं गुरु पद पदुम परागा...
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Tue, 19 Jul 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
गुरुपूर्णिमा पर राबर्ट्सगंज ब्लॉक के गुरुपरासी में जय गुरुदेव के संत्संग में उपस्थित लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
। अषाढ़ मास की गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को श्रद्धालुओं ने गुरुओं की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर विभिन्न आश्रमों, मठों में सत्संग और प्रवचन का भी आयोजन किया गया। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने सत्संग और प्रवचन श्रवण किया। इसके अलावा जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया और प्रसाद का भी वितरण किया गया। राबर्ट्सगंज के विकास नगर स्थित श्री परमहंस आश्रम पर भी सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
मानव उत्थान सेवा समिति शाखा सोनभद्र के तत्वावधान में उरमौरा स्थित आश्रम पर सद्गुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज के परम शिष्य महात्मा हरिध्यानानंद जी के आचार्यत्व में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया गया। उन्होंने कहा कि अनादि काल से तत्व जिज्ञासु साधकों व शिष्यों ने गुरु से ज्ञान प्राप्त कर गुरु की पूजा व आराधना की। गुरु अज्ञान हटाकर ज्ञान को प्रकट करता है व अंधकार को मिटाकर प्रकाश फैलाता है। गुरु और शिष्य का संबंध समर्पण का होता है। सद्गुरु की कृपा से ही साधक को परमानंद व मुक्ति की प्राप्ति होती है। इस मौके पर रतनलाल गर्ग, बालमुकुंद सिंह, हरिश्चंद्र, डॉ. शिवप्रकाश गुप्ता, रमेश नाथ पाठक, रवि केशरी, गणेश आनंद, रामपाल सिंह, कोमल सिंह मौजूद रहे।
चुर्क: रौप स्थित स्वामी सत्यानंद योग विद्यालय शिक्षा समिति पर मंगलवार को योगी स्वामी श्यामानंद सरस्वती का श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया। इस मौके पर स्वामी जी ने गुरु गोविंद दोऊ खड़े काको लागौ पाय, बलिहारी गुरु आपणौ गोविंद दियो बताय। के बारे में कहा कि स्वयं भगवान ने भी गुरु को ही प्राथमिकता दी है। ऐसे में चाहे कितना ही बड़ा शिष्य क्यों न हो जाए, लेकिन वह गुरु की बराबरी कभी नहीं कर सकता। शशिकांत सिंह, हरीश, अमर श्रीवास्तव, मीरा श्रीवास्तव, रेनु त्रिपाठी, हीरा पांडेय, पूजा गिरि आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
रेणुकूट: क्रिया कुटी आश्रम खाड़पाथर रेणुकूट के प्रांगण में अघोर गुरु पीठ बह्म निष्ठालय बनौरा रायगढ़ छत्तीसगढ़ के अधिष्ठाता परम पूज्य औघड़ संत बाबा प्रियदर्शी रामजी के निर्देशन में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने श्री गुरु चरण पादुका पूजन, आरती, अघोर गुरु गीता पाठ एवं भजन-कीर्तन किया। कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि गुरु पूर्णिमा का मतलब सर्वप्रथम मां ही पूर्ण गुरु है, तत्पश्चात गुरु ही पूर्ण मां हैं से है।
शाहगंज: गुरु परासी स्थित जय गुरु देव आश्रम में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु पूजा, भजन-कीर्तन और सत्संग का आयोजन किया गया। राजेंद्र नारायण, लक्षिमन, राजेश, जयकुमार, राजेश्वरी सिंह, राजेंद्र, रामलाल, सिद्धनाथ, दशरथ आदि मौजूद रहे। इसके अलावा झकाही मठ पर भी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गुरु की पूजा-अर्चना की।
विण्ढमगंज: स्थानीय कल्याण भवन में गायत्री परिवार की ओर से आयोजित प्रवचन में प्रदीप जी ने कहा कि मनुष्य जीवन में सद्गुरु का वरण करना अत्यंत जरूरी होता है। सद्गुरु के मिल जाने से जीवन में नया संचार हो जाता है। गुरु ही ब्रह्मा, गुरु ही विष्णु तथा गुरु ही शिव हैं। गुरु पारस मणि है अर्थात गुरु ही सब कुछ है। इस मौके पर 35 लोगों ने गायत्री परिवार के संस्थापक युग ऋषि पं. श्री राम शर्मा आचार्य जी का शिष्यत्व धारण कर सद्मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। राम निहोर सिंह, उषा देवनी, विंदु मति देवी, विमला देवी, कमोदा देवी, इंद्रावती देवी, पप्पू गुप्ता, अमित कुमार, संजय अग्रवाल, मुरारी जायसवाल, राजेश केशरी, शिव कुमार सिंह, रग्घू सिंह, उमेश जायसवाल, शिवशंकर कुशवाहा, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
ओबरा: सेक्टर आठ स्थित स्वामी सत्यानंद सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक ब्रह्मचारी सुरेश ने गुरु पूजा की। प्रधानाचार्य डीसी प्रजापति ने गीता के माध्यम से गुरु की महिमा और कृपा के बारे में बच्चों को बताया शंकर सिंह, संध्या, गिरीश मिश्रा, राकेश यादव, अंजू गुप्ता, पवन पांडेय, अरुण शुक्ला, पूजा, कमलेश उपाध्याय आदि थे। रामगढ़: दक्षिणेश्वरी शक्तिपीठ के प्रांगण में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रुद्राभिषेक किया गया।