फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pradhan candidate dies, was ill during election campaign

प्रधान प्रत्याशी की मौत, चुनाव प्रचार के दौरान हुए थे बीमार

Sun, 02 May 2021 07:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
Pradhan candidate dies, was ill during election campaign
म्योरपुर। स्थानीय विकास खण्ड के काचन ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान व वर्तमान में प्रधान पद के प्रत्याशी रहे मोहम्मद कुद्दुस की शनिवार की रात में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक चुनाव प्रचार के बाद ही वह बीमार हो गए और शनिवार देर शाम उन्हें सांस लेने में हुई दिक्कत के कारण हिंडाल्को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। प्रत्याशी की मौत के बाद उनके समर्थकों एवं परिजनों में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन

म्योरपुर विकास खंड के कांचन ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान व वर्तमान में प्रधान पद के प्रत्याशी रहे मोहम्मद कुद्दुस की बीते रात मौत हो गई। मोहम्मद कुद्दुस वर्तमान में प्रधान रहे। इसके बाद उन्होंने सामान्य सीट पर फिर से पर्चा भरा था। चुनाव के दौरान उन्होंने काफी जी तोड़ मेहनत कर अपने पक्ष में मतदाताओं को करने का प्रयास किया था। 29 अप्रैल को मतदान के बाद ही अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और वह दवा लेने लगे। शनिवार की शाम उनकी स्थिति गंभीर होने पर परिजन उन्हें लेकर हिंडाल्को चिकित्सालय पहुंचे, जहां उन्हें ऑक्सीजन पर रखा गया था। ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण सांस लेने में दिक्कत होने की वजह से उन्हें ऑक्सीजन दिया जा रहा था, लेकिन हालत बिगड़ती गई और शनिवार की देर रात करीब दस बजे हिंडाल्को चिकित्सालय में उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रधान प्रत्याशी की मौत पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उधर, रविवार को मतगणना के दौरान पहले चक्र की गिनती में राजपति विश्वकर्मा 360 मत पाए थे, जबकि मृतक मोहम्मद कुद्दुस को 147 वोट पाकर दूसरे नंबर पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed