{"_id":"6297aa9732ae19696f74295f","slug":"power-supply-stalled-for-78-hours-outcry-for-water-sonbhadra-news-vns656693575","type":"story","status":"publish","title_hn":"78 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप, पानी के लिए हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
78 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप, पानी के लिए हाहाकार
विज्ञापन
रेणुकूट क्षेत्र में पेयजल के लिए लगी भीड़।
- फोटो : SONBHADRA
नगर सहित मुर्धवा क्षेत्र में बुधवार की शाम छह बजे तक 78 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति नहीं शुरु होने से नगरवासियों में आक्रोश है। बिजली आपूर्ति न होने से लोगों को पेयजल की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है, जिससे लोगों को पीने के पानी का भी परेशानी हो गई है। पूरे दिन लोग बाल्टी-डब्बा लेकर पानी भरने के लिए परेशान रहे। टैंकर से पानी पहुंचाने की कोशिश जारी रही।
बीते रविवार की दोपहर एक बजे आए तेज आंधी व तूफान के कारण जगह-जगह बिजली के खंभे व तार गिर गए, जिसके कारण विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। नगर सहित बीजपुर, बभनी, दुद्धी, म्योरपुर सहित ग्रामीण इलाकों में आपूर्ति ठप हो गई। इस दौरान विभाग के लोगों ने ग्रामीण क्षेत्र व तहसील मुख्यालय की आपूर्ति शुरू कर दी लेकिन रेणुकूट मुख्य बाजार की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। बिजली आपूर्ति शुरू न होने से पूरे नगर में उमस से बेहाल लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। पानी की आपूर्ति ठप होने से लोग पीने के पानी के लिए भी तरस गए हैं। नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से जगह-जगह टैंकर भेजकर पानी की आपूर्ति की जा रही है, मगर वह भी अपर्याप्त है। तमाम जगहों पर पानी पहुंच नहीं पा रहा है जिससे लोग पेयजल के लिए भी परेशान हैं। विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता शुभेंदु शाह ने बताया कि पिपरी क्षेत्र में पहाड़ी पर दुर्गम स्थान पर चार खंबे टूट गए थे जिसकी वजह से क्षेत्र में आपूर्ति नहीं हो पा रही थी खंभों को खड़ा कर जब तार खींचा जा रहा था तो खंभा फिर गिर जा रहा था, जिसकी वजह से आपूर्ति शुरू होने में देर हुई। बुधवार की शाम तक खम्भों और तारों को दुरुस्त कर लिया गया है और जल्द आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
अनापूर्ति के चलते किया रतजगा
एनसीएल बीना कोयला परियोजना के आवासीय परिसर स्थित में बिजली अनापूर्ति के चलते अधिकारियों व कर्मचारियों को रतजगा करना पड़ा। समस्या किसी फाल्ट के चलते आई जिसे कर्मचारी वक्त रहते ढूंढ नहीं पाए। इसके चलते कालोनी के रहवासी अधिकारियों/कर्मचारियों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताया गया है कि मंगलवार रात नौ बजे से आधी कालोनी की बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को सारी रात घर के बाहर बैठ कर बिताना पड़ा। एनसीएल के बिजली कर्मियों ने रात भर फाल्ट खोजने का प्रयास किया गया। लेकिन फाल्ट नहीं मिला। इसके चलते ए, बी, सी व डी श्रेणी आवासों समेत शापिंग सेंटर में पूर्ण रूप से बिजली आपूर्ति ठप रही। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे रात भर कालोनी में बिजली गुल होने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। बारह घंटे बाद बुधवार सुबह बिजली आपूर्ति बहाल हुई तब जाकर रहवासियों को राहत मिली।
विज्ञापन
मरम्मत के बाद देर रात बहाल हुई विद्युत आपूर्ति
औरहवा स्थित विद्युत सब स्टेशन से होने वाली आपूर्ति मंगलवार की देर रात बहाल कर दी गई। रविवार को आई तेज आंधी के बाद आपूर्ति ठप हो गई थी। सोमवार और मंगलवार को दिन भर मरम्मत कार्य के बाद देर रात आपूर्ति बहाल की गई।विद्युत आपूर्ति न होने से लोगों को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
देर रात फिर लगाया जाम
बिजली आपूर्ति व्यवस्था बहाल न होने से नाराज लोगों ने मंगलवार की देर रात फिर सड़क जाम कर दिया। तहसील मोड़ के पास रांची-रीवा मार्ग पर जुटे लोगों ने बिजली विभाग के प्रति जमकर नारे लगाए। उन्हें मनाने पहुंचे पुलिस-प्रशासन के अफसरों से तीखी नोकझोंक भी हुई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद रात 11 बजे लोग सड़क से हटने पर राजी हुए। रात करीब तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। बता दें कि मंगलवार की शाम दुद्धी कस्बे के लोगों ने तहसील मोड़ के पास जाम लगाया था। अफसरों ने जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन देकर जाम समाप्त करा दिया, लेकिन घंटों बाद भी बिजली न आने पर लोग फिर से सड़क पर उतर गए।

रेणुकूट में ट्रैकर से पानी लेने के लिए लगी भीड़।- फोटो : SONBHADRA