{"_id":"6472344dfc7678d0b70eb267","slug":"power-supply-remained-disrupted-in-three-hundred-villages-sonbhadra-news-c-20-1-225927-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: तीन सौ गांवों में दूसरे दिन भी बाधित रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: तीन सौ गांवों में दूसरे दिन भी बाधित रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
सोनभद्र/रामगढ़। जिले में शुक्रवार को तेज आंधी के साथ हुई बारिश का असर दूसरे दिन शनिवार को भी दिखा। करीब 300 से अधिक गांवों में 24 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त है। सर्वाधिक दिक्कत पेयजल की है। बिजली विभाग के कर्मचारियों की मानें तो मरम्मत कार्य पूर्ण होने में अभी समय लगेगा। हालांकि बारिश के बाद तापमान में गिरावट होने से गर्मी से राहत मिली है।
जिले के ग्रामीण इलाकों में आंधी बारिश से चलते काफी नुकसान हुआ है। कई गांवों में आंधी के दौरान पेड़ टूटकर गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं, तो कहीं बिजली के खंभे- तार क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित है। इसके चलते दूसरे दिन शनिवार को भी ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहीं। बिजली का खंभा गिरने से सोन और कुसुम्हा फीडर से आपूर्ति ठप रही। राबटर्सगंज नगर के कम्हारी मोहाल स्थित टॉवर लाइन के सबसे ऊपर लगा तार टूट कर नीचे गिर गया।
रामगढ़ बाजार में शनिवार को मरम्मत कार्य पूरा करते हुए आपूर्ति बहाल कर दी गई। मगर अभी तक मरकरी, चतरा, नगवां, सिलहट, विद्युत सब स्टेशन से आपूर्ति शुरू नही हो सकी है। सलखन, चुर्क-गुरमा नगरपंचयत के वार्ड दो और नौ में आंधी और बारिश के चलते दो दिन से बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली सप्लाई बंद होने से गुरमा में पानी की सप्लाई भी बाधित हो गई है। तकनीकी खराबी के चलते क्षेत्र में दो दिन से पानी सप्लाई देना बंद कर दिया। इससे गुरमा नगरवासियों को पेयजल की विकट समस्या हो गई हैं। स्थानीय राजू, राजकुमार, कृष्ण कुमार सिंह, सिब्बू, मुन्ना, इरफान अली, खारुख खां आदि ने विभागीय अधिकारियों से अविलंब पानी सप्लाई कराने की मांग की। इसी तरह कोन, चोपन, बभनी, म्योरपुर और दुद्धी ब्लॉक के कई गांवों में अभी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
सुकृत और पसही उपकेंद्र से सप्लाई चालू
मधुपुर/केकराही। विद्युत सब स्टेशन पसही से बिजली आपूर्ति व्यवस्था शुक्रवार को आई तेज आंधी पानी के कारण चरमरा गई थी। 132 केवी का टॉवर धराशाई होने से आपूर्ति चरमरा गई थी। इससे उपकेंद्र से संचालित सभी फीडरों की लगभग 150 गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई थी। पानी के लिए वह परेशान रहे। विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था कर दोपहर बाद विभाग ने आपूर्ति बहाल कर दी, जिससे उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली है। यहां वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मिर्जापुर जनपद को जाने वाली विद्युत आपूर्ति के टावर से जोड़कर आपूर्ति दी जा रही है। वहीं सुकृत उपकेंद्र से जुड़े गांवों में भी दोपहर बाद बिजली आपूर्ति शुरू हुई।
वैकल्पिक व्यवस्था कर सभी फीडरों से आपूर्ति चालू कर दी गई है। ट्रांसमिशन से जैसे-जैसे लाइन मिलती जाएगी उसी अनुसार हम सभी फीडरों को सप्लाई देते रहेंगे। मरम्मत का कार्य जारी है। - सुमित कुमार श्रीवास्तव, अवर अभियंता, पसही उपकेंद्र।