फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Power pole broken by falling trees

पेड़ गिरने से बिजली खंभा टूटा

Fri, 11 Dec 2015 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Fri, 11 Dec 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
Power pole broken by falling trees
शहर कोतवाली क्षेत्र के कम्हारी गांव में शुक्रवार को वन कर्मियों की लापरवाही से यूकेेलिप्टस का पेड़ बिजली के खंभे और दो गुमटियों पर गिर पड़ा। जिससे पोल तो टूटा ही दोनों गुमटियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन



साथ ही चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी जानकारी होने पर बिजली कर्मियों ने आपूर्ति ठप कर दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल जिला अस्पताल भेजवाया। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग से घायल का उपचार कराने और गुमटियों का दाम दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन



सुबह करीब नौ बजे कम्हारी गांव में घोरावल-खलियारी मार्ग पर वनकर्मी यूकेलिप्टस का सूखा पेड़ काट रहे थे। इसी बीच पेड़ बिजली के पोल पर गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में आने से एक खंभा, दो गुमटी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं सड़क के किनारे खड़ा नरम (40) निवासी कम्हारी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



हालांकि संयोग रहा कि उस वक्त आपूर्ति ठप थी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों की सूचना पर बिजली कर्मियों ने आपूर्ति बंद की। मौके पहुंची फोर्स ने नरम को अस्पताल भेजवाया।



ग्रामीणों ने बताया कि वनकर्मियों की लापरवाही से पेड़ खंभे और गुमटियों पर गिरा है। इसलिए वन विभाग शीघ्र आपूर्ति बहाल कराने के साथ पीड़ितों को मुआवजा दें। पुलिस ने ग्रामीणों को उनकी समस्याएं दूर कराने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। समाचार लिखे जाने तक बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं हुई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed