फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Power generation stalled from two units of Obra due to technical fault

Sonebhadra News: तकनीकी खराबी से ओबरा की दो इकाइयों से बिजली उत्पादन ठप

Tue, 11 Aug 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Power generation stalled from two units of Obra due to technical fault
ओबरा। ओबरा तापीय परियोजना की 200-200 मेगावाट क्षमता वाली दो इकाइयों से बिजली उत्पादन ठप हो गया। इसका सीधा असर प्रदेश की बिजली आपूर्ति पर पड़ा। इकाइयों के बंद होते ही अभियंताओं ने आई तकनीकी खराबी को दूर कर इकाइयों को पुनः जल्द बिजली उत्पादन लाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर 12 बजकर 04 मिनट पर ओबरा बी तापीय परियोजना की 200 मेगावाट क्षमता वाली 12वीं इकाई ब्वॉयलर ट्यूब लीकेज के कारण बंद हो गई। इसके ढाई घंटे बाद 200 मेगावाट क्षमता वाली 10वीं इकाई को भी पीए फैन में आई तकनीकी खराबी के चलते बंद करना पड़ा। परियोजना की दो इकाइयों से बिजली उत्पादन ठप होने से प्रदेश के कई हिस्सों में आपात बिजली कटौती करनी पड़ी। परियोजना सूत्रों के अनुसार बंद हुई दोनों इकाइयों से बुधवार की शाम तक बिजली उत्पादन शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed