{"_id":"572112d54f1c1b703fa91585","slug":"power-department-blew-effigy-of-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के एक्सईएन का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के एक्सईएन का फूंका पुतला
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
पुतला दहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बेहिसाब विद्युत कटौती के खिलाफ भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राबर्ट्सगंज के मुख्य चौक पर एक्सईएन का पुतला फूंका। नारेबाजी के साथ प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। सभा कर कटौती बंद करने की मांग की। साथ ही विभिन्न समस्याओं को लेकर अभियान के तहत लोगों के हस्ताक्षर कराए गए।
बुधवार को दोपहर में माले कार्यकर्ता इंकलाबी नौजवान सभा के प्रदेश सचिव मोहम्मद कलीम की अगुवाई में राबर्ट्सगंज के मुख्य चौक पर पहुंचे। यहां बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर एक्सईएन का पुतला फूंका गया। सभा में कलीम ने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत प्राकृतिक अधिकार का हनन करने वाले, बोतल बंद पानी बेचने वाले व्यापारियों के खिलाफ, रात में अघोषित विद्युत कटौती, महिला शौचालय की व्यवस्था, नई बस्ती में सड़क, पटरी, नाली निर्माण में हुई धांधली, पानी की निकासी समेत अन्य समस्याओं को लेकर इंकलाबी नौजवान सभा हस्ताक्षर अभियान चला रहा है।
कहा कि अगला विश्वयुद्ध पानी के लिए होगा। इसलिए सभी को जल संचयन के लिए जागरूक होना होगा ताकि हर व्यक्ति का पीने का पानी मिल सके। यह अभियान तब तक चलता रहेगा, जब तक नगर में व्याप्त समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता है। कहा कि हस्ताक्षर अभियान के बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रदर्शन में नजमा खातून, जुबैदा खातून, चारू मलाला, अनीता, बंसू सोनकर मौजूद रहे।