फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   power demand

बिजली की मांग

Sat, 21 May 2022 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
power demand
सोनभद्र। शनिवार को जहां बिजली की अधिकतम मांग में एक हजार मेगावाट से अधिक इजाफा हुआ। वहीं न्यूनतम मांग में गिरावट दर्ज की गई। कोयला संकट के कारण लैंको की इकाइयों को कम लोड पर चलाया जा रहा है। तापमान परिवर्तन के साथ प्रदेश में बिजली की मांग में भी उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। शुक्रवार सुबह दर्ज अधिकतम मांग 23566 मेगावाट से एक हजार मेगावाट बढ़कर शनिवार सुबह 24605 मेगावाट तक पहुंच गया। दूसरी तरफ न्यूनतम मांग 16066 मेगावाट से लुढ़ककर 15431 मेगावाट के स्तर पर आ गई। प्रचंड गर्मी के कारण दोपहर के समय भी बिजली की मांग पांच दिनों से लगातार 20 हजार मेगावाट से ऊपर बनी हुई है। ऐसे में निगम के सभी बिजली घरों को अनवरत फुल लोड पर चलाया जा रहा है। शनिवार शाम को अनपरा ए से 497, बी से 896, डी से 950, ओबरा बी से 403 व 200 मेगावाट लोड कम होने के कारण निजी क्षेत्र की लैंको अनपरा सी परियोजना से 870 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed