फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Postmortem of the soldier who committed suicide

Sonebhadra News: आत्महत्या करने वाले सिपाही का नहीं हो सका पोस्टमार्टम

Wed, 22 Feb 2023 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
Postmortem of the soldier who committed suicide
हाथीनाला थाने में एके-47 रायफल से गोली मारकर जान देने वाले कांस्टेबल अनुभव यादव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में नहीं हो सका। पोस्टमार्टम के लिए दो डॉक्टरों का पैनल गठित किया गया था, लेकिन रेडियालॉजिस्ट न होने के कारण पैनल ने पोस्टमार्टम के लिए शव को बीएचयू ले जाने की सलाह दी। उधर, मौत की सूचना के बाद पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वह मीडिया से दूरी बनाते रहे।
विज्ञापन

हाथीनाला थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर गाजीपुर के सुहवल थाना क्षेत्र के डुहियां गांव निवासी अनुभव यादव (33) पुत्र स्व.योगेंद्र यादव तैनाती थी। वर्तमान में उसकी ड्यूटी थानाध्यक्ष के साथ हमराही के रूप में थी। मंगलवार की देर शाम गश्त से लौटने के बाद अनुभव अपने बैरक में गए और वहां संदिग्ध हाल में गोली मारकर जान दे दी। बिस्तर पर लहूलुहान शव मिला। एके-47 रायफल भी बगल में पड़ी थी। रात में ही छानबीन के बाद शव को जिला अस्पताल लाया गया था। सुबह परिवार के लोग भी यहां पहुंच गए। सीएमएस की ओर से डॉ. केके पांडेय और डॉ. पीएन सिंह को पोस्टमार्टम के लिए नामित किया गया। थाना प्रभारी श्माम किशोर ने बताया कि दोनों डॉक्टरों ने शव की एक्सरे की व्यवस्था न होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए बीएचयू रेफर कर दिया। कहा कि बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed