Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Posing as RTO officer siphoned off 1.88 lakh from an account money transferred to multiple states

UP: RTO अफसर बनकर खाते से उड़ाए 1.88 लाख, काम आई पुलिस की ये ट्रिक; कई राज्यों में ट्रांसफर किए गए थे पैसे

Sat, 08 Nov 2025 08:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 08 Nov 2025 08:50 PM IST
सार

Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में पुलिस ने पीड़ित के पैसे वापस करवाए तो वह खुशी से खिल उठा। पुलिस ने बताया कि साइबर फ्राॅड होने के 24 घंटे के अंदर अगर शिकायत मिल जाए तो काफी हद तक पैसे वापस हो सकते हैं।

विज्ञापन
Posing as RTO officer siphoned off 1.88 lakh from an account money transferred to multiple states
पीड़ित का पैसा कराया गया वापस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर अपराध के शिकार एक युवक को थाना चोपन पुलिस ने बड़ी राहत दी है। थाना की साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए ठगे गए 1.88 लाख रुपये वापस कराए। अग्रवाल मार्केट निवासी धीरज जायसवाल के साथ ऑनलाइन ठगी की गई थी। 

विज्ञापन


अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को आरटीओ अधिकारी बताकर लाइसेंस बनवाने के नाम पर एक लिंक भेजा। जैसे ही पीड़ित ने लिंक पर क्लिक किया, उसके बैंक खाते से 189500 रुपये कट गए। पीड़ित से शिकायत लेकर साइबर पुलिस पोर्टल पर दर्ज कराई गई। 
विज्ञापन


जांच के दौरान टीम ने धोखाधड़ी की गई धनराशि को गुजरात के मेहसाणा, बिहार के मोतिहारी, दिल्ली, महाराष्ट्र, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) और इंदौर (मध्य प्रदेश) स्थित बैंक खातों में ट्रेस कर होल्ड कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित बैंक शाखाओं से संपर्क कर धनवापसी की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। एसपी अभिषेक वर्मा ने चोपन पुलिस की टीम को बधाई देते हुए लोगों से साइबर क्राइम से बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed