फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Posing as a CBI officer, he threatened a young woman, digitally arrested her and demanded money.

Sonebhadra News: सीबीआई अफसर बन युवती को धमकाया, डिजिटल अरेस्ट कर रुपये भी मांगे

Mon, 08 Dec 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Posing as a CBI officer, he threatened a young woman, digitally arrested her and demanded money.
म्योरपुर। सीबीआई अधिकारी बनकर एक युवती को फोन कर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी गई। डिजिटल अरेस्ट कर उससे 15 हजार रुपये मांगे गए। असमर्थता जताने पर आरोपी गालियां देने लगा। मानसिक प्रताड़ना से परेशान युवती ने खुदकुशी करने की ठानी, मगर अचानक से उसे पुलिस से मदद मांगने का विचार आया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रकरण शनिवार की दोपहर दो बजे का है पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने 3स्वयं को सीबीआई अधिकारी बताते हुए गालियां देने लगाा। उससे 15 हजार रुपये मांगे। न देने पर उसकी न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी दी। कहा कि फोन मत काटना उसे उसने हैक कर लिया है। वहां की एक-एक गतिविधियों को देख रहा है।
विज्ञापन

अगर उसने किसी दूसरे को इसकी जानकारी दी तो से जान से हाथ धोना पड़ सकता है। ऐसे करते हुए उसने मोबाइल के जरिए डिजिटल माध्यम से पैसा भेजने के लिए दबाव देना शुरू कर दिया। अपनी बात का विश्वास दिलाने के लिए उसने उसकी मोबाइल पर गिरफ्तार किए गए लोगों के फोटो भेजे। मोबाइल पर डंडे से पिटाई और चीखों की आवाज सुनाई। थोड़ी देर के लिए वीडियो कॉल करते उसे उसे असलहा दिखाया। उसने एक बार कोड भेजा जिस पर उसने डरवश 500 रुपये भेज दिए। बावजूद वह 15 हजार और भेजने की मांग पर अड़ा रहा। लगातार धमकियों से वह इस कदर आहत हुई कि उसने आत्महत्या करने की सोच ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का दावा है कि वह फांसी पर लटकने जा रही थी। इसी बीच उसे अचानक ख्याल आया कि जब मरना ही है तो क्यों न एक बार पुलिस की मदद ले ली जाए। थानाध्यक्ष कमलनयन दुबे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed