Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   pornographic videos Pay four lakhs else you will go to jail Mumbai police sent arrest warrant for teacher

UP: अश्लील वीडियो देखते हो न...चार लाख दे दो वरना जेल जाओगे, मुंबई पुलिस ने भेजा अरेस्ट वारंट; जानें मामला

Thu, 19 Jun 2025 09:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 19 Jun 2025 09:11 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक शिक्षक से साइबर अपराध का मामला सामने आया है। डिजिटल अरेस्ट कर उनसे चार लाख रुपये की मांग की गई थी। एक बैंक से उन्होंने लोन भी ले लिया था। 

विज्ञापन
pornographic videos Pay four lakhs else you will go to jail Mumbai police sent arrest warrant for teacher
साइबर क्राइम। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सोनभद्र के अनपरा तापीय परियोजना कॉलोनी स्थित एक निजी स्कूल के शिक्षक को डिजिटल अरेस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। जालसाजों ने मुंबई के ठाणे का एसपी बनकर शिक्षक को फोन किया और अश्लील वीडियो देखने का झूठा आरोप लगाते हुए वाट्सएस पर फर्जी अरेस्ट वारंट भेज दिया। 

विज्ञापन


बचने के लिए चार लाख रुपये की मांग की। शिक्षक ने बैंक से यह लोन भी ले लिया, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उसके रुपये बच गए। 

जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र निवासी धर्मेंद्र कुमार अनपरा परियोजना स्थित एक निजी स्कूल में गणित के शिक्षक हैं। गुरुवार की सुबह उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया। 
विज्ञापन


खुद को मुंबई पुलिस के ठाणे का एसपी बताते हुए जालसाज ने अश्लील वीडियो देखने के आरोप में केस दर्ज होने की बात कही। उनके व्हाट्सएप पर अरेस्ट वारंट भी भेज दिया। बाद में इससे बचने के लिए तत्काल चार लाख रुपये भेजने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

घबराए हुए शिक्षक ने बिना किसी को सूचना दिए एचडीएफसी बैंक शाखा पहुंचे और चार लाख रुपये का लोग ले लिया। संयोग से बैंक में मौजूद दो कर्मचारी उनके परिचित व पढ़ाए हुए छात्र थे। उनकी हालत देख दोनों को संदेह हुआ तो स्कूल के प्रबंधक को सूचित किया।

इसी बीच, शिक्षक की बेटी ने पुलिस को अपना फोन चोरी होने की सूचना दी। पुलिस ने सर्विलांस से नंबर ट्रेस किया तो उसी मोबाइल से परियोजना स्थित आवास पर शिक्षक ठगों से बात कर रहे थे। पुलिस ने बैंक से संपर्क कर तत्काल शिक्षक के एचडीएफसी व केनरा बैंक खाता सीज कर दिया, जिससे रुपये ट्रांसफर नहीं हो सके। बाद में मोबाइल फॉर्मेट कर दिया।

पिपरी सीओ अमित कुमार ने बताया कि एसओ शिवप्रताप वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम की सक्रियता से शिक्षक को ठगी से बचा लिया गया। उन्होंने कहा कि किसी के अनजान कॉल्स पर विश्वास न करें। साइबर ठगी की सूचना तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन 1930 पर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed